ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

सुधाकर सिंह ने तेजस्वी को दिया जवाब, बोले- BJP-RSS से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों से हो रहे हैं गाइड

PATNA: महागठबंधन की सरकार में मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुधाकर सिंह ने कहा है कि जिसको जो बोलना है उनके खिलाफ बोलता रहे, वे सदन में किसानों

सुधाकर सिंह ने तेजस्वी को दिया जवाब, बोले- BJP-RSS से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों से हो रहे हैं गाइड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन की सरकार में मंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले सुधाकर सिंह ने कहा है कि जिसको जो बोलना है उनके खिलाफ बोलता रहे, वे सदन में किसानों की समस्या को लेकर सवाल उठाते रहेंगे। तेजस्वी के बयानों पर जवाब देते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि वे न तो बीजेपी से गाइड हो रहे हैं और ना ही आरएसएस से बल्कि जिस जनता से चुनकर सदन में भेजा है उसी जनता से गाइड हो रहे हैं।


सुधाकर सिंह ने कहा कि उन्होंने जो भी बयान दिए हैं वे पब्लिक डोमेन में हैं। उनके बारे में कौन क्या बोलता और सोचता है वह उसकी अपनी व्यक्तिगत राय है। पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ने साफ कर दिया कि जिनको जो बोलना है बोले लेकिन वे किसानों के मुद्दों को लेकर सवाल उठाते रहेंगे। वहीं तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि सुधाकर सिंह बीजेपी और आरएसएस से गाइड हो रहे हैं, इस सवाल पर सुधाकर सिंह ने कहा कि वे किसी और से गाइड नहीं हो रहे हैं। बिहार की जिस जनता ने सदन में भेजने का काम किया है, उन्हीं 14 करोड़ लोगों से गाइड हो रहा हूं।


वहीं तेजस्वी द्वारा कार्रवाई की बात कहने पर सुधाकर सिंह ने चुप्पी साध ली, हालांकि उन्होंने कहा कि जनता के सवाल पूछना उनका अधिकार है और वे सदन में वही काम कर रहे हैं। पूर्व मंत्री और आरजेडी के विधायक सुधाकर सिंह ने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज सदन में सरकार की तरफ से जो बजट पेश होगा उसमें किसानों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा।

टैग्स