ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सुधाकर सिंह बोले-मैं नहीं नीतीश BJP के एजेंट हैं, तेजस्वी CM बनेंगे तभी बिहार का भला होगा, उपेंद्र जैसे मुखौटों का जवाब नहीं देता

PATNA: नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बागी तेवर दिखा रहे राजद विधायक औऱ पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज फिर बिहार के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला। सुधाकर सिंह ने कहा-मैं नही

सुधाकर सिंह बोले-मैं नहीं नीतीश BJP के एजेंट हैं, तेजस्वी CM बनेंगे तभी बिहार का भला होगा, उपेंद्र जैसे मुखौटों का जवाब नहीं देता
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बागी तेवर दिखा रहे राजद विधायक औऱ पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने आज फिर बिहार के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला। सुधाकर सिंह ने कहा-मैं नहीं बल्कि नीतीश कुमार बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। उन्हें भाजपा का एजेंट कहिये। सुधाकर सिंह ने कहा कि अब बिहार का भला तभी हो सकता है जब तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन जायें. जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि खरमास के बाद राजद सुधाकर सिंह पर कार्रवाई करेगी। सुधाकर सिंह ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि वे उपेंद्र कुशवाहा जैसे मुखौटों का जवाब नहीं देते।


नीतीश को बिहार और देश की यात्रा की जरूरत नहीं

फर्स्ट बिहार से आज खास बातचीत करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को न बिहार में समाधान यात्रा निकालने की जरूरत है औऱ ना ही देश की यात्रा करने की जरूरत है. बिहार विधानसभा के हर सत्र में जनता के प्रतिनिधि विधायक सवाल उठाते हैं. नीतीश कुमार उनका ही समाधान कर दें तो जनता की समस्याओं का समाधान हो जायेगा. उन्हें समाधान यात्रा निकालने का दिखावा करने की जरूरत नहीं होगी।


सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को देश की यात्रा करने की भी जरूरत नहीं है. देश में काफी पहले से ही कांग्रेस के नेतृत्व में भाजपा विरोधी मोर्चा यूपीए बना हुआ है. नीतीश कुमार दिल्ली जायें और वहां जाकर सोनिया गांधी जी को आवेदन दे दें कि वे यूपीए का समर्थन करते हैं औऱ कांग्रेस के नेतृत्व मंत्री काम करेंगे. उससे ज्यादा उन्हें कुछ औऱ करने की जरूरत नहीं है।


नीतीश खुद बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे

सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार खुद बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. बीजेपी ने देश भर में किसानों के खिलाफ काम किया औऱ मंडी कानून को रद्द कर दिया. इसके खिलाफ देश भर के किसान रोड पर उतरे औऱ 700 किसानों ने अपने जान की कुर्बानी दी. नीतीश कुमार ने भी बीजेपी के एजेंडे पर किसान विरोधी कानून लागू किये हैं. वे बीजेपी का विरोध करने का दिखावा कर रहे हैं।


तेजस्वी सीएम बनें तभी भला होगा

सुधाकर सिंह ने कहा कि अब बिहार का भला तभी हो सकता है जब तेजस्वी यादव बिहार के सीएम बनें. तेजस्वी यादव के पास बिहार के विकास का विजन है. नीतीश कुमार लोगों की समस्याओं को या तो समझ नहीं पा रहे हैं या जानबूझ कर उसकी अनदेखी कर रहे हैं. ऐसे में नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देना चाहिये।


उपेंद्र कुशवाहा जैसे मुखौटों का जवाब नहीं देता

जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि खरमास के बाद सुधाकर सिंह के खिलाफ राजद कार्रवाई करेगी. सुधाकर सिंह ने कहा कि वे उपेंद्र कुशवाहा जैसे मुखौटों को जवाब नहीं देते. वैसे राजद के आंतरिक मामलों में उपेंद्र कुशवाहा जैसे लोगों को बोलने का न अधिकार है और ना क्षमता. राजद के फैसले लालू यादव और तेजस्वी यादव लेते हैं. दोनों को पता है कि सुधाकर सिंह पार्टी के हित के लिए काम कर रहे हैं।