ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

सोनिया गांधी के 'संप्रभुता' वाले बयान पर घिरी कांग्रेस, चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस

DESK: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 'संप्रभुता' वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग ने पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजा है। कर्नाटक के संदर्भ मे

सोनिया गांधी के 'संप्रभुता' वाले बयान पर घिरी कांग्रेस, चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा नोटिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 'संप्रभुता' वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग ने पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस भेजा है। कर्नाटक के संदर्भ में संप्रभुता शब्द का जिक्र करते हुए चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पोस्ट को स्पष्ट करने और उसमें सुधार करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को यह नोटिस जारी किया है। 


चुनाव आयोग ने इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। चुनाव आयोग का कहना है कि यह राजनीतिक दलों की ओर से किये गये शपथ का उल्लंघन है। बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को मतदान होने हैं ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से भेजे गये नोटिस के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। 


बता दें कि बीजेपी नेताओं ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से जवाब मांगा है। बता दें कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह ट्वीट किया था कि कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा करने की अनुमति नहीं देगी। सोनियां गांधी के इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने शिकायत की थी कि यह राजनीतिक दलों द्वारा ली गई अनिवार्य शपथ का उल्लंघन है। चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खड़गे से स्पष्टीकरण मांगा या रेक्टिफाई करने को कहा है।