ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

सीटों को लेकर महागठबंधन में बन गई बात, कल उम्मीदवारों का होगा ऐलान

PATNA: लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। सात चरणों में यह चुनाव होगा। एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी लेकिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर राजद और का

सीटों को लेकर महागठबंधन में बन गई बात, कल उम्मीदवारों का होगा ऐलान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गयी है। सात चरणों में यह चुनाव होगा। एनडीए ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी लेकिन महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच तकरार चल रहा था। जिसे अब सुलझा लिया गया है। कल महागठबंधन बिहार के सभी चालीस सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी। 


कांग्रेस, राजद और लेफ्ट के बीच बात बन गयी है। तेजस्वी यादव 29 मार्च को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर वीरचंद पटेल पथ, पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय (कर्पूरी सभागार) में सीटों का ऐलान करेंगे। महागठबंधन की पीसी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।


राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि महागठबंध में शामिल आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-माले, सीपीआई और सीपीएम के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है लेकिन इसे और पहले हो जाना चाहिए था लेकिन पहले चरण के नामांकन खत्म होने के बाद महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ। अब कल किस दल को कितना सीट मिला। कौन किस दल के प्रत्याशी होंगे इस बात की घोषणा की जाएगी। 


हालांकि इस घोषणा से पहले ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद, पूर्णिया सहित कई लोकसभा सीट का टिकट और सिंबल उम्मीदवारों के बीच वितरण कर चुके हैं। ऐसे में कल यह देखने वाली बात होगी कि महागठबंधन में किस दल को कितना सीट मिल पाता है। सबकी नजर अब कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई है। हालांकि महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि RJD को 26 सीटें, कांग्रेस को 9 सीटें ..CPI ML को 3 और CPI-CPM को 1-1 सीट दिये जाने पर सहमति बनी है।