ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

सिमरी बख्तियारपुर सीट पर वीआईपी के उम्‍मीदवार होंगे दिनेश निषाद, मुकेश सहनी ने की घोषणा

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार में होने वाले उपचुनावों में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्‍मीदवार के रूप में दिनेश निषाद के नाम की घोषणा कर दी है.&nbs

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार में होने वाले उपचुनावों में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्‍मीदवार के रूप में दिनेश निषाद के नाम की घोषणा कर दी है. उम्‍मीदवार के नाम की घोषणा खुद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है. पार्टी ने सहरसा वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद को उम्मीदवार बनाया है.

सहनी ने बताया कि दिनेश निषाद  28 सितंबर को अपना पर्चा भरेंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे उच्‍च विद्यालय, सिमरी बख्तियारपुर में सभा करेंगे. इस दौरान वह खुद मौजूद रहेंगे और विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे.

वीआईपी बिहार में हो रहे अन्‍य सीटों पर उपचुनाव में महागठबंधन के उम्‍मीदवारों का समर्थन करेगी. इस बारे में बुधवार को पटना के पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में मुकेश सहनी ने कहा था कि उपचुनाव में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर पार्टी अपना कैंडिडेट उतारेगी. वीआईपी साथ ही अन्य 4 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देगी.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता