ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शिक्षक नियोजन में देरी के सवाल पर विधानसभा में हंगामा, RJD विधायक ने स्पीकर पर पक्षपात का लगाया आरोप

PATNA : राज्य में शिक्षक के नियोजन प्रक्रिया में हो रही देरी के सवाल पर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. दरअसल प्रश्नोत्तर काल में आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने शिक्षक निय

शिक्षक नियोजन में देरी के सवाल पर विधानसभा में हंगामा, RJD विधायक ने स्पीकर पर पक्षपात का लगाया आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राज्य में शिक्षक के नियोजन प्रक्रिया में हो रही देरी के सवाल पर आज बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. दरअसल प्रश्नोत्तर काल में आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर सवाल खड़े किए थे. 




सदन में सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने जवाब देते हुए बताया कि राज्य में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है और पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद नियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने पूरक प्रश्न करते हुए यह जानना चाहा कि आखिर सरकार इस मामले में कोई तय तारीख क्यों नहीं बताती.


आरजेडी विधायक के बार बार पूछने के बावजूद जब शिक्षा मंत्री ने नियोजन प्रक्रिया की शुरुआत की तारीख के बारे में जानकारी नहीं दी और अध्यक्ष दूसरे सवाल की तरफ आगे बढ़ने लगे तो भाई वीरेंद्र ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के ऊपर आरोप लगा दिया. आरजेडी विधायक ने कहा कि स्पीकर पक्षपात कर रहे हैं. इसके बाद सदन में काफी देर तक हो हल्ला मचा रहा.


बीच बचाव करते हुए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आसन कभी पक्षपात नहीं करता. सत्तापक्ष ने जो जवाब दिया है अगर सदस्य उससे सहमत नहीं है तो विस्तृत जवाब दिया जाएगा.