ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पप्पू यादव का जन्मदिन, गरीबों के बीच हुआ कंबल का वितरण

PATNA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का आज 55वां जन्मदिन है। पप्पू यादव के जन्मदिन को जाप ने प्रदेशभर में सेवा दिवस के

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पप्पू यादव का जन्मदिन, गरीबों के बीच हुआ कंबल का वितरण
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का आज 55वां जन्मदिन है। पप्पू यादव के जन्मदिन को जाप ने प्रदेशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने पटना के बांस घाट स्थित टमटम पड़ाव पहुंच कर  रिक्शा चालकों के साथ-साथ हजारों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने गरीबों के बीच मिठाइयां भी बांटी।


इस मौके पर राजू दानवीर ने पप्पू यादव को गरीब गुरबों का मसीहा बताया और कहा कि आज बिहार ही नहीं पूरा देश जानता है कि जब जब किसी भी जरूरतमंद को मदद की जरूरत होती है, तब उनकी एकमात्र उम्मीद पप्पू यादव ही होते हैं। दानवीर ने बताया कि पप्पू यादव का जन्मदिन आज बिहारभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया है। 


उन्होंने कहा कि छपरा में शराबबंदी से हुए सैकड़ों मौत, कटिहार नरसंहार की घटना और बेटियों पर लगातार हो रहे अत्याचार की घटना के बाद यह निर्णय लिया गया था कि पप्पू यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाए। जिसके तहत आज हजारों जरूरतमंद लोगों और रिक्शा चालकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इसके साथ ही पार्टी के युवा साथियों ने सरकारी अस्पतालों में और रेड क्रॉस में दुनिया का सबसे महान दान रक्तदान भी किया जो किसी की जिंदगी के लिए वरदान साबित होगा। 


राजू दानवीर ने कहा कि पटना का पानी हो या कोसी की बाढ़, मगध का सुखाड़, चमकी बुखार, शराब का कहर, अपराधियों की दहशत, बेटियों पर अत्याचार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़, शिक्षकों पर लाठी की मार, कोरोना का हाहाकार और जब सिस्टम माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों के सामने हो जाता है लाचार, तो पीड़ित शोषित और जरूरतमंद जनता करती है पप्पू यादव की पुकार। राजू दानवीर ने कहा कि पप्पू यादव की राजनीति सत्ता लोलुपता के लिए नहीं एक ऐसी व्यवस्था बनाने के लिए है, जहां ना शोषण हो ना किसी का उत्पीड़न हो। सबको हक और सम्मान से जीने का अवसर मिले। 


सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पप्पू यादव का जन्मदिन, गरीबों के बीच हुआ कंबल का वितरण


सेवा दिवस के रूप में मनाया गया पप्पू यादव का जन्मदिन, गरीबों के बीच हुआ कंबल का वितरण

टैग्स