ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में RJD और कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक, तेजस्वी भी होंगे शामिल

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। देश भर के अंदर सात चरणों में चुनाव करवाया जाएगा। वहीं, चुनाव तारीखों का एलान के साथ ही बिहार में महागठबंधन के अंदर भी स

सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में RJD और कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक, तेजस्वी भी होंगे शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। देश भर के अंदर सात चरणों में चुनाव करवाया जाएगा। वहीं, चुनाव तारीखों का एलान के साथ ही बिहार में महागठबंधन के अंदर भी सीट बंटवारे को लेकर आज दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस और राजद के बड़े नेता शामिल होंगे। इस बैठक में तेजस्वी यादव, संजय यादव,  मनोज झा शामिल हो सकते हैं। 


दरअसल, महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आज दिल्ली में मुकुल वासनिक के आवास पर बैठक होगी। जिसमें कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, अशोक गहलोत और आरजेडी की तरफ से मनोज झा और संजय यादव, तेजस्वी यादव  शामिल होंगे। महागठबंधन की बैठक 11 बजे से शुरू होगी। 


मालूम हो कि, सीट शेयरिंग को लेकर 16 मार्च को सदाकत आश्रम में कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस के खुद के लिए सीट का फार्मूला तय कर लिया था। लेकिन, इस तय फोर्मुले पर राजद के तरफ से मंजूरी नहीं मिल पाई। इतना ही नहीं वामदल के नेता ने भी एतराज जताया था, ऐसी खबरें सामने आई है। इसके बाद अब यह बैठक बुलाई गई है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन के तरफ से कोई फैसला नहीं हो पाया है। यहां कांग्रेस 11 से 12 सीट पर चुनाव लड़ने पर अड़ी है यो वामपंथी दल 7 से 8 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। जबकि आरजेडी इनको इतनी सीट देने पर राजी नहीं है। यही कारण है कि मामला अभी तक नहीं सुलझ सका है और अब यह बैठक बुलाई गई है।