ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सदन में एक बार फिर फंसी परिवहन मंत्री शिला मंडल, संसदीय कार्य मंत्री ने बचाई सरकार की लाज

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 19वां दिन है। सदन के अंदर प्रश्न काल के दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी ने परिवहन विभाग को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, आधार ई -के व

सदन में एक बार फिर फंसी परिवहन मंत्री शिला मंडल, संसदीय कार्य मंत्री ने बचाई सरकार की लाज
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 19वां दिन है। सदन के अंदर प्रश्न काल के दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी ने परिवहन विभाग को लेकर सवाल  उठाया। उन्होंने कहा कि, आधार ई -के वाई ई सी एवं फेस लेश के माध्यम से सारथी 4 की सुविधा कब तक दी जाएगी। इस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। जिसके बाद विभागीय मंत्री जवाब देने के लिए खड़ी हुई। लेकिन, कुछ ही देर बाद वह फंसती हुई नजर आने लगी तभी वित्त मंत्री विजय चौधरी एक बार फिर से उनके बचाव में आगे आए और सरकार का पक्ष रखा।


दरअसल, भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सवाल पूछा था कि परिवहन विभाग से जुड़ी कई योजनाओं को ऑनलाईन लागू किया गया है। ताकि भ्रष्टाचार पर रोक लग। ऑनलाईन माध्यम से ही ड्राईविंग लाईसेंस से लेकर अन्य सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। इसको लेकर बिहार में भी सारथि -4 योजना चल रही है।  इसके बाद भी लोगों को इसका फायदा क्यों नहीं मिल रहा है। 


वहीं, संजय सरावगी के इस सवाल पर बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शिला मंडल ने अपना पक्ष रहा। लेकिन, इसके बाद भी भाजपा विधायक से तरफ से पूरक सवाल किया जाता रहा।  जिसके बाद परिवहन मंत्री जवाब देने में फंसने लगी तो फिर से संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी आगे आए और उन्होंने सवाल का जवाब देना शुरू किया। जिसके बाद मामला  जाकर शांत हुआ।