ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शत्रुघ्न सिन्हा के गेम चेंजर वाले बयान पर गिरीराज का पलटवार, कहा-देश में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं

PATNA: विपक्ष से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? पटना पहुंचने पर मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 2024 में ममता बनर्जी एक बहुत बड़ी गेम चें

शत्रुघ्न सिन्हा के गेम चेंजर वाले बयान पर गिरीराज का पलटवार, कहा-देश में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विपक्ष से प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? पटना पहुंचने पर मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 2024 में ममता बनर्जी एक बहुत बड़ी गेम चेंजर बनकर सामने आएंगी। शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हमला बोलते हुए कहा कि फिलहाल देश में प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है। 


शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी बहुत शक्तिशाली और सक्षम मुख्यमंत्री हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में वो एक बहुत बड़ी गेम चेंजर बनकर सामने आएगी। शत्रुघ्न सिन्हा के इस बड़े बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को बोलने से रोका नहीं जा सकता। अरविंद केजरीवाल जैसे तमाम नेता खुद को गेम चेंजर समझते हैं। जबकि हकीकत यह है कि देश में प्रधानमंत्री का पद खाली ही नहीं है।


वही तेजस्वी यादव को लेकर की जा रही सीएम पद की दावेदारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव और नीतीश कुमार में यही कमिटमेंट हुआ था कि बजट सत्र के बाद तेजस्वी यादव को गद्दी सौंप देंगे और नीतीश कुमार राज निष्कासन की ओर निकलेंगे।


25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि रैली करने से उन्हें कौन रोकेगा जहां चाहे वहां रैली करें। सीमांचल वे लोग जा रहे हैं तो वह देखें कि जिस तरह से सीमांचल में समाज का संतुलन बिगड़ रहा है उस पर भी बोलेंगे। वही जातीय जनगणना पर उन्होंने कहा कि यह जरूरी है लेकिन बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों की गणना नहीं होनी चाहिए।