ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

‘सारी फाइल खोलेंगे.. सबका इलाज होगा’ शाह से मुलाकात के बाद तेवर में सम्राट, बोले- खेला की बात कहने वालों को खिलौना जरूर देंगे

PATNA: बिहार में नई सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होने के बाद बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमि

‘सारी फाइल खोलेंगे.. सबका इलाज होगा’ शाह से मुलाकात के बाद तेवर में सम्राट, बोले- खेला की बात कहने वालों को खिलौना जरूर देंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में नई सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा होने के बाद बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। शाह से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अलग ही तेवर में नजर आए। सम्राट ने इशारों ही इशारों में आरजेडी और तेजस्वी यादव को बड़ी चेतावनी दे दी है।


दरअसल, नीतीश कुमार के पलटी मारने के बाद आरजेडी एक बार फिर से बिहार की सत्ता से बाहर हो गई और बीजेपी सत्ता पर काबिज हो गई है। विपक्ष में रहते हुए बीजेपी के नेता आरोप लगाते रहे कि आरजेडी के सरकार में आने के बाद राज्य में अपराध की घटनाएं बढ़ गई। इसके साथ ही साथ बीजेपी आरजेडी पर शराब और बालू माफिय से साठगांठ के अलावा आरजेडी कोटे की विभागों में अनियमितता की बात  भी कहती रही है। अब जब सत्ता हाथ में आ गई है तो बीजेपी पुरानी फाइलों को खोलने जा रही है।


दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के तेवर बदल गए हैं। सम्राट ने इशारों में तेजस्वी यादव और आरजेडी को चेतावनी दे दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सारी फाइल खोलेंगे। ये लोग जो सरकार में थे सब ठेकेदार थे, सबका इलाज होगा। ये बालू माफिया, शराब माफिया से जुड़े लोग हैं, एक-एक व्यक्ति की जांच होगी। लालू यादव के बेटे जो बोलते हैं कि खेला होगा उन्हें हम लोग खेलने के लिए खिलौना ज़रूर देंगे।


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात हुई है और उनसे मार्गदर्शन लिया है। सभी का यही निर्देश है कि जो 2020 में बिहार की जनता से जो हमारा कमीटमेंट था उसे हमलोग पूरा करें। रोजगार के साथ साथ बिहार में कानून का राज स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि आज कल जो खेला करने की बात कह रहे हैं उन्हें खिलौना देना पड़ेगा, तो उस खिलौने का भी इंतजाम हमलोग कर रहे हैं। बच्चा जो बहुत खेला करना चाहते है उनको पता नहीं है कि उनको खिलौना देने वाले हमलोग बड़े भाई हैं।