ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

संवाद में वीडियो कॉन्फरेंसिंग से जुड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिलों के डीएम-एसपी के साथ हो रही मीटिंग

PATNA: पटना के संवाद कक्ष में वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरीये डीएम और एसपी के साथ बैठक हो रही है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम वीडियो कॉन्फरेंसिंग से जुड़े हैं।

संवाद में वीडियो कॉन्फरेंसिंग से जुड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिलों के डीएम-एसपी के साथ हो रही मीटिंग
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA: पटना के संवाद कक्ष में वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरीये डीएम और एसपी के साथ बैठक हो रही है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों डिप्टी सीएम वीडियो कॉन्फरेंसिंग से जुड़े हैं। कोरोना संकट के बीच राज्य सरकार आज बड़ा फैसला लेगी। डीएम-एसपी से बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज घोषणा करेंगे।


बिहार में हर पल बढ़ते कोरोना के खतरे को देखते हुए अब राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री लगातार कोरोना संकट पर समीक्षा बैठकों में शामिल होते रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने हाई लेवल मीटिंग की थी जबकि शनिवार को सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए। आज मुख्यमंत्री राज्य के सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे हैंं। इस बैठक के साथ आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी। 



शनिवार को सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री खुद इस बात को कह चुके हैं कि आज यानी रविवार को सरकार अपने फैसले के बारे में जानकारी देगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री खुद बड़े फैसले का ऐलान कर सकते हैं। दोपहर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेस वार्ता हो सकती है और इसी में सरकार अपने फैसले की जानकारी देगी। बिहार में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने अलग-अलग राय दी थी लेकिन अब सरकार उस ब्लूप्रिंट को अमल में लाने की तैयारी मैं है जिसके जरिए सरकार को राजस्व का कम से कम नुकसान हो और संक्रमण भी ना फैले। 


शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने कोरोना संकट से उबरने के लिए अलग-अलग राय दी थी। जेडीयू ने कहा था कि बाहर से लोगों के आने पर संक्रमण का फैलाव तेजी से हो सकता है, ऐसे में दवा, वैक्सीन, ऑक्सीजन आदि का भंडारण कारगर कदम होगा। बीजेपी के मुताबिक शुक्रवार शाम 6 से सोमवार की सुबह 8 बजे तक लॉकडाउन लगाना बेहतर विकल्प होगा। कांग्रेस ने कहा था कि पिछली बार की तर्ज पर अनियोजित लॉकडाउन नहीं थोपा जाए। जबकि आरजेडी ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वीकेंड कर्फ्यू के साथ-साथ ऑक्सीजन और जरूरी दवाओं की निर्बाध सप्लाई बनाये रखने की जरूरत बताई थी।