ब्रेकिंग
दो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगदो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

बड़ी खबर : सम्राट और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री ! नीतीश के साथ मिलकर चलाएंगे सरकार

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वह जल्द

बड़ी खबर : सम्राट और विजय सिन्हा होंगे उपमुख्यमंत्री ! नीतीश के साथ मिलकर चलाएंगे सरकार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वह जल्द ही भाजपा के संग नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस बीच जो बड़ी खबर बिहार के सियासत के गलियारों से निकलकर सामने आ रही है। उसके मुताबिक इस सरकार में सम्राट चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है सम्राट चौधरी राज्य के अगले उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा भी उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं। 


दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद बीजेपी ऑफिस के तरफ से भाजपा प्रभारी ने विनोद ताबड़े  ने जो बातें कहीं है। उसके मुताबिक इशारों ही इशारों में यह तय माना जा रहा है कि अब सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि फिलहाल सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है और विजय कुमार सिंह को विधायक दल का उपनेता चुना गया है। सिन्हा और सम्राट के साथ संतोष सुमन भी आज शपथ ले सकते हैं। 


वहीं, इससे पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि - भाजपा ने बड़े जीवन के लिए एक ऐतिहासिक कार्य किया। मैं पीएम मोदी और अमित शाह के साथ ही साथ सभी वरीय पदाधिकारियों को धन्यवाद देता हूं। यह मेरे लिए काफी भावुक वाला पल है जब सरकार में मुझे बड़ा दायित्व दिया जा रहा है। बिहार के विकास के लिए और लालू प्रसाद यादव के आतंक को खत्म करने के लिए जो जनमत 2020 में हम लोगों को मिला था। 


 उसको फिर से एनडीए के रूप में स्थापित करना और बिहार में जंगलराज नहीं बन सके इसके लिए भाजपा के पास जब प्रस्ताव आया नीतीश कुमार जी का और उनके दूत के तौर पर आए संजय झा ने प्रस्ताव दिया उसको हम लोगों ने प्रस्ताव को कबूल किया। विजय सिन्हा ने कहा कि हम एनडीए की सरकार के जरिए बिहार में सुशासन स्थापित करने जा रहे हैं। ताकि राज्य में सकारात्मक माहौल बन सके। उन्होंने खुद को विधानमंडल दल का उपनेता बनाए जाने पर बीजेपी आलाकमान का आभार जताया।