ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सम्राट अशोक विवाद पर बीजेपी-जेडीयू में कुश्ती, राजद ने कसा तंज, कहा.. नाटक कर रहे दोनों

PATNA : देश के प्रसिद्ध नाटककारों में शुमार किये जाने वाले दया प्रकाश सिन्हा की सम्राट अशोक पर लिखी गयी किताब को लेकर जेडीयू ने पिछले कई दिनों से सियासी तूफान मचा रखा है. जेडीयू के

सम्राट अशोक विवाद पर बीजेपी-जेडीयू में कुश्ती, राजद ने कसा तंज, कहा.. नाटक कर रहे दोनों
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश के प्रसिद्ध नाटककारों में शुमार किये जाने वाले दया प्रकाश सिन्हा की सम्राट अशोक पर लिखी गयी किताब को लेकर जेडीयू ने पिछले कई दिनों से सियासी तूफान मचा रखा है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से लेकर उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेता बीजेपी पर ताबडतोड़ हमला बोल रहे हैं. अब इस पर राजद की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. 


राजद प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा कि बीजेपी और जेडीयू दोनों एक ही थाली के चट्टी बट्टी हैं. एनडीए के लोग ही देश में नफरत फैलाते हैं. भाजपा ऐसे ही लोगों को पद्मश्री देती है. अब जेडीयू के लोग इसका विरोध कर रहे हैं जब पुरस्कार मिला था तब विरोध क्यों नहीं किया. राजद प्रवक्ता ने कहा कि सबसे पहले हमी लोगों ने कहा था कि इनका पद्मश्री वापस होना चाहिए. 


क्या है मामला


दरअसल, लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता दया प्रकाश सिन्हा ने अपने नाटक में सम्राट अशोक को बदसूरत और क्रूर शासक बताया है जिसने भाई की हत्या कर सत्ता हथियाई थी. इतना ही नहीं नाटक में मौर्य शासक की तुलना औरंगजेब से की गई है. और भी कई तरह के आक्षेप लगाए गए हैं. 


उनके इस नाटक के बाद बिहार एनडीए में रार बढ़ गया है. इसकी मुख्य वजह उनके बीजेपी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से जुड़े की वजह भी है. जिसकी वजह से जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा लगातार सहयोगी पार्टी से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.