ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

समय रहते सावधान हो जाएं नीतीश, विजय सिन्हा बोले- युवा भड़के तो शासन चलाना मुश्किल हो जाएगा

PATNA: पटना में बीएसएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार के अहं

समय रहते सावधान हो जाएं नीतीश, विजय सिन्हा बोले- युवा भड़के तो शासन चलाना मुश्किल हो जाएगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना में बीएसएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा है कि नीतीश कुमार के अहंकार के कारण बिहार के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि बीएसएससी के छात्रों की मांग पूरी तरह से जायज है, सरकार BSSC परीक्षा की तीनों पालियों की परीक्षा रद्द कर उसकी जांच सीबीआई से कराए। उन्होंने नीतीश कुमार को चेतवनी दे है कि समय रहते वे सावधान हो जाएं, अगर युवा भड़क गए तो शासन चलाना मुश्किल हो जाएगा।


विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार सरकार के अहंकार और जिद के कारण बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार बिहार के युवाओं का जीवन बर्बाद करने का संकल्प ले चुके हैं।बीएसएससी और बीपीएससी का पेपर लगातार लीक हो रहा है। सोशल मीडिया पर पश्नपत्र वायरल होने के बाद सरकार ने सिर्फ एक पाली की परीक्षा रद्द कर सिर्फ खानापूर्ति की है, जबकि सभी पालियों की परीक्षा रद्द होनी चाहिए थी। उन्होंने अभ्यर्थियों की मांग को जायज बताते हुए सरकार से तीनों पालियों की परीक्षा को रद्द करने की मांग की।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस बिहार में सुशासन का राज स्थापित करने की बात कह नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे लेकिन कुशासन और दु:शासन के चक्कर में बिहार के बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नियुक्ति घोटाला कर बच्चों की प्रतिभा को हनन करने का खेल खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गलत लोगों को बैकडोर से अंदर घुसाने के लिए जिन हस्तिनापुर के गुलामों को बीपीएससी और बीएसएससी में लंबे समय से बैठाया गया है उन्हें सरकार को तत्काल हटाना चाहिए।


उन्होंने बीएसएससी की तीनों पाली की परीक्षा को रद्द करते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की और कहा कि अगर सरकार परीक्षा को रद्द नहीं करती हैं तो इसको लेकर पूरे बिहार में आंदोलन होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जहां-जहां जाएंगे, उनका विरोध होगा। उन्होंने सरकार से पार्दर्शिता के साथ नियुक्ति प्रक्रिया को बढ़ाने की अपील की है। बिहार का नौजवान भटक गया तो शासन चलाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सरकार को समय रहते सावधान हो जाने की जरुरत है।