ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

सहनी को आया शाह-नड्डा का बुलावा! बीजेपी ने दिया है खास ऑफर, NDA में शामिल हो सकती है VIP

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर विकासशीन इंसान पार्टी जल्द ही अपने पत्ते खोलेगी। खबर है कि बीजेपी की तरफ से मुकेश सहनी को खास ऑफर दिया गया है और उन्हें दिल्ली तलब किया गया है। सियासी ग

सहनी को आया शाह-नड्डा का बुलावा! बीजेपी ने दिया है खास ऑफर, NDA में शामिल हो सकती है VIP
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर विकासशीन इंसान पार्टी जल्द ही अपने पत्ते खोलेगी। खबर है कि बीजेपी की तरफ से मुकेश सहनी को खास ऑफर दिया गया है और उन्हें दिल्ली तलब किया गया है। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि सहनी की पार्टी वीआईपी एनडीए में शामिल हो सकती है। रविवार को सहनी दिल्ली जाएंगे, जहां अमित शाह और जेपी नड्डा से उनकी मुलाकात हो सकती है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर वेट एंड वॉच की रणनीति पर काम कर रही वीआईपी जल्द ही एनडीए का हिस्सा बन सकती है। सुत्रों के मुताबिक बीजेपी ने सहनी को बिहार में एमएलसी की एक सीट और एक मंत्री पद का ऑफर दिया है हालांकि लोकसभा सीटों को लेकर किसी तरह का कोई ऑफर नहीं मिला है। बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सहनी को आखिरी दौर के बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है।


रविवार को मुकेश सहनी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर गठबंधन को लेकर डील फाइनल हुआ तो वीआईपी भी एनडीए में शामिल हो जाएगी और अगर बात नहीं बनी तो सहनी महागठबंधन का रूख कर सकते हैं। ऐसे में अब सभी की नजर सहनी की नड्डा के साथ होने वाली बैठक पर है। बता दें कि सहनी ने पिछले दिनों कहा था कि वे जल्द ही इस बात की घोषणा करेंगे कि उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा।