ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

सात चरण में लोकसभा चुनाव, सात चरण में बिहार में इलेक्शन

DELHI: दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार औ

सात चरण में लोकसभा चुनाव, सात चरण में बिहार में इलेक्शन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: दिल्ली के विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉफ्रेंस हुई। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और डॉ. एस.एस संधू भी मौजूद रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि सात चरण में लोकसभा चुनाव होगा। 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून को मतदान होगा और 4 जून को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे. बिहार में सात चरण और झारखंड में चौथे चरण में मतदान होगा। 



उन्होंने देश के मतदाताओं से वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर चुनाव चुनौतियों भरा होता है लेकिन हमारी टीम चुनाव के लिए तैयार है। राजनीतिक दलों के एडवाइजरी जारी की गयी है। नफरती भाषणों पर रोक लगाई जाएगी। चुनाव प्रचार में भाषा पर संयम रखने की बात कही गयी। विरोधियों के खिलाफ अपशब्द का उपयोग नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव के लिए हम तैयार है। 1.5 करोड़ चुनाव कर्मी और 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे। देश में 97 करोड़ वोटर हैं। लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा। राजीव कुमार ने बताया कि महिला वोटरों की संख्या बढ़ी है। 12 राज्यों में महिला वोटर पुरुषों से ज्यादा है। 


1.8 करोड़ युवा पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यूथ ना सिर्फ वोट करेंगे बल्कि हमारे एंबेस्डर भी बनेंगे। 88.5 लाख दिव्यांग वोटर और 48 हजार ट्रांसजेडर वोटर हैं। वही 18 से 19 साल के 1.84 वोटर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव में हिंसा की कोई जगह नहीं है। चुनाव आयोग के समक्ष चार बड़ी चुनौती धन, बल, बाहुबल और अफवाह है। जिससे निपटा जाएगा। हमने पूरी तैयारी कर ली है। टीवी और सोशल मीडिया पर भी पूरी नजर रखी जाएगी। चुनाव में कम से कम पेपर का इस्तेमाल होगा। 


टैग्स