ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

रोहिणी और RJD पर बोले डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा- इनलोगों का नहीं बदल सकता नेचर और सिग्नेचर

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे चरण के चुनाव से पहले विगत मंगलवार (23 अप्रैल) को जनता के लिए एक पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने लोगों को न सिर्फ सरकार की उपलब्धि

रोहिणी और  RJD पर बोले डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा- इनलोगों का नहीं बदल सकता नेचर और सिग्नेचर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे चरण के चुनाव से पहले विगत मंगलवार (23 अप्रैल) को जनता के लिए एक पत्र लिखा है। इसके जरिए उन्होंने लोगों को न सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिनाई हैं बल्कि आगे के लिए भी कई वादे किए हैं। इसके अलावा लालू -राबड़ी के शासन की भी उन्हें याद दिलाई है। इसके बाद अब इन मुद्दों पर भाजपा नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार को समर्थन भी दिया है। सिन्हा ने कहा कि राजद का नेचर और सिग्नेचर कभी नहीं बदल सकता है। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने सबकी चिंता की है। इसमें उन्होंने बिहार के युवाओं को इस बात से अवगत कराने की कोशिश की है कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में नरसंहार करने वाले लोग कौन थे? जातीय नरसंहार कराने और जंगलराज बनाने वाले लोग बिहार की क्या हालत बनाकर रख दिए थे? उस समय बिहार में कैसे उद्योग धंधे बंद हो चुके थे ?


सिन्हा ने कहा कि इस पत्र के जरिए यह बताया गया है कि वर्ष 2005 से पहले लोग कैसे पलायन करने की जरूरत महसूस कर रहे थे? इसके बाद वर्ष 2005 से लेकर 2010 तक इन चीजों पर रोक लगाई गई। यही बात आज के युवा को जानना चाहिए। राजद का नेचर और सिग्नेचर कभी बदल नहीं सकता है। यह लोग जंगलराज के पुरोधा हैं। यह लोग सत्ता में आने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यह लोग सिर्फ जनता की कमाई लूटना जानते हैं।


उधर, सम्राट चौधरी को लेकर रोहिणी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि राजद के लोगों से यदि आप अपेक्षा करेंगे कि कोई आदर्श की बात करेगा, कोई शिष्टाचार की बात करेगा तो वह आपके लिए गलत होगा। राजद के नेचर में ही जंगलराज की मानसिकता है। इसके अलावा पीएम को लेकर कांग्रेस की तरफ से दिए गए बयान पर कहा कि देश की जनता सब जानती है। इसका फैसला भी वही करेगी।