ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का रालोजपा ने किया विरोध, छात्रों की मांग पूरी करने की CM नीतीश से की अपील

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने रविवार की शाम पटना में बीपीएससी के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज की कठोर निंदा करते हु

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का रालोजपा ने किया विरोध, छात्रों की मांग पूरी करने की CM नीतीश से की अपील
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने रविवार की शाम पटना में बीपीएससी के प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज की कठोर निंदा करते हुए कहा कि बीपीएससी अभ्यार्थियों की मांग पर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गंभीरता से विचार करना चाहिए क्यों कि बीएससी की परीक्षा व्यवस्था में खामियों के कारण चार लाख छात्रों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है। 


राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राज्य सरकार से आग्रह  करती है कि जल्द से जल्द छात्रों के संघर्ष का समाधान निकाला जाए और छात्रों की जो मांग है 70वी बीपीएससी परीक्षा पूरी तरह से रद्द करने की परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर नए सिरे से परीक्षा लेनी चाहिए। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी भी छात्रों के इस मांग के साथ है और नीतीश कुमार को स्वयं पटना में प्रदर्शन एवं अनशन कर रहे छात्रों से मिलकर उनकी मांगों को सुनना चाहिए।


 70वीं बीपीएससी परीक्षा में जो खामियां उजागर हुई उससे बिहार लोक सेवा आयोग कठघरे में खड़ा है। बिहार लोक सेवा आयोग को इसकी जवाबदेही लेनी चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि पटना में छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठी चलाना कही से भी जायज नहीं है लोकतांत्रिक प्रदर्शन को लाठी तंत्र के सहारे पुलिस के द्वारा कुचला जा रहा है.


 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्रों पर किए जा रहे दमनकारी रवैया का पुरजोर विरोध करती है अग्रवाल ने कहा कि के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लोकनायक के छात्र आंदोलन से निकले हुए बड़े नेता है उनको छात्रों के आंदोलन को गंभीरता पूर्वक लेना चाहिए कहीं पटना में हो रहे छात्रों का आंदोलन पूरे राज्य में महाआंदोलन में तब्दील न हो जाए।

टैग्स