ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

RJD से बाहर जाएं जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी बोले.. तेजस्वी से बात किए बगैर चंद्रशेखर को दिया समर्थन

PATNA : शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की तरफ से रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद ना केवल महागठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी के बीच टकराव बढ़ा हुआ है बल्कि राष्ट्रीय जनता दल के अं

RJD से बाहर जाएं जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी बोले.. तेजस्वी से बात किए बगैर चंद्रशेखर को दिया समर्थन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की तरफ से रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान के बाद ना केवल महागठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी के बीच टकराव बढ़ा हुआ है बल्कि राष्ट्रीय जनता दल के अंदर भी टकराव शुरू हो गई है। इस मामले को लेकर जगदानंद सिंह और शिवानंद तिवारी शुक्रवार को ही आमने-सामने भरते नजर आए थे और आज शिवानंद तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को एक बार फिर से खरी-खोटी सुनाई है। तिवारी ने जगदानंद सिंह को यहां तक सलाह दे डाली है कि वह पार्टी को छोड़ दें।


दरअसल शिवानंद तिवारी मंत्री चंद्रशेखर के बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। शिवानंद तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का शुक्रवार को विरोध करते हुए उनके सामने ही कहा था कि इस मामले पर पार्टी के अंदर कोई चर्चा नहीं हुई है। आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मंत्री चंद्रशेखर का बचाव करते हुए कल यह बयान दिया था कि पार्टी मजबूती के साथ चंद्रशेखर के समर्थन में खड़ी है। इस बयान पर शिवानंद तिवारी ने आज एक बार फिर से एतराज जताया है। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि हमारी पार्टी की नीति रामचरितमानस के अपमान की इजाजत नहीं देती। इस मामले में पार्टी की तरफ से चंद्रशेखर का समर्थन कर रहे हैं। व्यक्तिगत तौर पर बात समझ में आती लेकिन उन्होंने पार्टी की तरफ से समर्थन की बात कर डाली।


शिवानंद तिवारी ने यह भी कहा है कि इस मामले में पार्टी के अंदर कोई चर्चा नहीं हुई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से भी जगदा बाबू ने कोई बातचीत नहीं की। इसके बावजूद पार्टी की तरफ से चंद्रशेखर के बयान का समर्थन कर दिया। शिवानंद तिवारी के मुताबिक अपने बेटे सुधाकर सिंह के मामले में जगदा बाबू कई दिनों तक चुप्पी साधे रहे। नीतीश कुमार के बारे में सुधाकर सिंह अनाप-शनाप बयान देते रहे। लेकिन जगदा बाबू ने कई दिनों तक कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझाl शिवानंद तिवारी का कहना है कि जगदा बाबू अगर पार्टी की नीतियों के साथ नहीं चल सकते तो उन्हें आरजेडी छोड़ देनी चाहिए। शिवानंद तिवारी और जगदानंद सिंह के बीच का विवाद आरजेडी के अंदर इस मामले में अब तक का सबसे बड़ा कलह माना जा सकता है।

टैग्स