ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने ऐसा क्यों कहा.. सियासत की दुनिया में लालू यादव अकेला पापी, बाकी तो सभी साधु संत हैं

PATNA : राजद के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने डोरंडा कोषागार मामले लालू पर आये फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये नीतीश कुमा

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने ऐसा क्यों कहा.. सियासत की दुनिया में लालू यादव अकेला पापी, बाकी तो सभी साधु संत हैं
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजद के वरिष्ठ नेता और उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने डोरंडा कोषागार मामले लालू पर आये फैसले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पोस्ट के जरिये नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा है कि सियासत की दुनिया में लालू यादव अकेला पापी है. बाकी तो सभी साधु संत हैं. अभी रांची की अदालत से लालू यादव को सजा मिली. सजा मिलनी ही थी. क्योंकि यह अदालत इसी से जुड़े हुए बाकी मामलों में सजा दे चुकी थी. इसलिए यह तय था कि इस मामले में भी सजा मिलेगी ही. 


शिवानंद तिवारी ने आगे कहा कि सब जानते हैं कि यह एक ही मामला है. जिसको पांच मानकर सुनवाई हो रही है. इसलिए सजा मिलना तो प्रत्याशित ही था. लेकिन सजा सुनाये जाने के बाद लालू यादव के विरोधी जिस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं जैसे ये सब लोग साधू हैं. हमारे देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाई होने या नहीं होने के पीछे भी राजनीतिक मकसद होता है. 


शिवानंद तिवारी ने 2015 के विधानसभा चुनाव का किस्सा भी याद कराया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उस चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में अभियान चला रहे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भाजपा की ओर से उस चुनाव में अभियान की कमान अपने हाथ में ले ली थी. उस दरमियान उन्होंने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार और घोटाले के कितने आरोप लगाए थे ! जहां तक मुझे स्मरण है, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर की चुनावी सभाओं में उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और घोटाले के 22 आरोप गिनाए थे. उन आरोपों का क्या हुआ ? क्या वे ही आरोप  नीतीश जी का पाला बदल कर प्रधानमंत्री जी वाले गठबंधन में चले जाने का कारण तो नहीं बने थे !


विडंबना देखिए. जिन मोदी जी ने नीतीश जी पर भ्रष्टाचार और घोटालों का आरोप लगाया था, वे ही आज उनको सच्चा समाजवादी का प्रमाणपत्र दे रहे हैं! यह भी देखिए. जिन नीतीश कुमार ने कभी कहा था कि जिस आदमी का नाम लेने से करोड़ों अल्पसंख्यकों के मन में भय समा जाता है. उसके साथ मैं हाथ मिलाऊँगा ! वही नीतीश जी मोदी जी से सच्चे समाजवादी का प्रमाणपत्र उनकी कृपा मानकर ग्रहण कर रहे हैं. 


बता दें कि डोरंडा ट्रेजरी से 139.5 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में मंगलवार को रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है. लालू प्रसाद यादव के अलावा 74 अन्य अभियुक्तों को भी अदालत ने दोषी पाया है, जबकि 24 अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. लालू यादव के सजा पर अब 21 फरवरी को सुनवाई होगी.

टैग्स