ब्रेकिंग
खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦खाली पैर साड़ी में 1600 मीटर दौड़ीं कविता, 10 की जगह 6 मिनट में पूरा किया टारगेट, वीडियो वायरल✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी

RJD ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- टूरिस्ट बनकर आए और बिहार को बिना कुछ दिए चले गए

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर बिहार के अलग-अलग पार्टी के नेता जहां उनका आभार प्रकट कर रहे हैं तो वहीं अब आरजेडी के एक नेता ने पीएम मोदी को लेकर अजीबोगरीब ब

RJD ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- टूरिस्ट बनकर आए और बिहार को बिना कुछ दिए चले गए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना आगमन को लेकर बिहार के अलग-अलग पार्टी के नेता जहां उनका आभार प्रकट कर रहे हैं तो वहीं अब आरजेडी के एक नेता ने पीएम मोदी को लेकर अजीबोगरीब बयान दे दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई बिरेंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टूरिस्ट कह दिया है।उन्होंने कहा है कि टूरिस्ट भी आते हैं तो कुछ देकर जाते हैं और  हमारे प्रधानमंत्री सिर्फ टूरिस्ट बनकर आए और बिहार से लौट गए। 



विधायक भाई बिरेंद्र ने आगे कहा कि पीएम मोदी को बिहार की धरती पर कदम रखते ही उन्हें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देना चाहिए था। लेकिन, उन्होंने ऐसा नही किया और न ही बेरोजगारी के मुद्दे पर वह कुछ बोल पाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए था कि वे विशेष राज्य के दर्जे पर अपनी बात रखें। भाई बिरेंद्र ने आगे कहा कि जिस तरह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रयास से बिहार में जातिगत जनगणना शुरू होने जा रहा है, उसी तरह पूरे देश में जातिगत जनगणना हो और इसकी घोषणा प्रधानमंत्री को बिहार की धरती से कर देनी चाहिए थी।



आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजधानी पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में शिरकत की और लगभग 2 घंटे बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। इससे पहले पीएम मोदी देवघर भी गए थे। 


टैग्स