ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना में जल जमाव को लेकर आरजेडी ने सीएम नीतीश से पूछे तीखे सवाल, आखिर क्यों नारकीय हो गयी राजधानी की हालत

PATNA: राजधानी पटना में जल जमाव से जूझ रहे इलाकों में रफ्ता रफ्ता हालत में सुधार हो रहा है लेकिन इस मसले पर सूबे की सियासत गरमाती जा रही है. सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मैराथन

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में जल जमाव से जूझ रहे इलाकों में रफ्ता रफ्ता हालत में सुधार हो रहा है लेकिन इस मसले पर सूबे की सियासत गरमाती जा रही है. सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर कई दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी दी. उधर आरजेडी ने इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार से इस जल जमाव के कारणों को लेकर कुछ तीखे सवाल पूछे हैं.

मीडिया से बातचीत के दौरान राजद नेता जगदानंद सिंह ने पटना में जल जमाव के कारणों की एक फेहरिस्त जारी की है. इस लिस्ट में आरजेडी ने राजधानी में जल जमाव के क्या कारण रहे इस मामले में सरकार से जानकारी मांगी है. इस दौरान राजद नेताओं ने पटना में आए साल 1975 के भीषण बाढ़ का भी हवाला दिया और कहा कि उस दौरान पटना को बचाने के लिए बांधों का निर्माण किया गया था. सरकार से सवाल पूछते हुए पार्टी ने कहा कि राजधानी को बाढ़ से बचाने के लिए आखिर सरकार ने क्या कदम उठाए?

आरजेडी नेताओं ने नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से नहीं भाग सकती. सरकार पर हमला बोलते हुए आरजेडी नेताओं ने कहा कि तमाम दावों के बाद भी पटना में जल जमाव को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं किए गए और लोगों को भारी परेशानियों के बीच छोड़ दिया गया.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता