ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

राजद को और किस हाल में पहुंचायेंगे तेजस्वी, पटना में जल प्रलय के दौरान दिल्ली में पड़े रहे, आज जीजा के नामांकन में हरियाणा पहुंच गये

PATNA : लालू परिवार के सियासी साम्राज्य के उत्तराधिकारी तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी पार्टी को और किस हाल में पहुंचायेंगे. पटना जब जल प्रलय झेल रहा था तो तेजस्वी दिल्ली में पड़े ट्वीट

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लालू परिवार के सियासी साम्राज्य के उत्तराधिकारी तेजस्वी प्रसाद यादव अपनी पार्टी को और किस हाल में पहुंचायेंगे. पटना जब जल प्रलय झेल रहा था तो तेजस्वी दिल्ली में पड़े ट्वीट कर रहे थे. आज अपने जीजा का नामांकन कराने हरियाणा पहुंच गये. बिहार के नेता प्रतिपक्ष को भीषण विपदा झेल रहे लोगों का दर्द जानने की एक मिनट की भी फुर्सत नहीं मिली.

तबाह हुआ बिहार तेजस्वी को बहनोई की फिक्र
तेजस्वी यादव के जीजा और हरियाणा कांग्रेस के नेता चिरंजीवी राव ने आज ट्वीट कर उनकी पोल खोल दी. दरअसल चिरंजीवी राव हरिय़ाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी बनाये गये हैं. आज उनका नामांकन था. तेजस्वी यादव नामांकन में पहुंचे थे. चिरंजीवी राव ने नामांकन की जो तस्वीरें ट्वीट की उसमें तेजस्वी मुस्कुराते और विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहे हैं. बिहार की तबाही के बीच तेजस्वी का विक्ट्री साइन पीड़ितों को मुंह चिढ़ाता नजर आ रहा है.

पिछले एक सप्ताह से कहां गायब है तेजस्वी
तेजस्वी यादव की आज की तस्वीर तो हरियाणा से आयी है लेकिन बिहार में पिछले एक सप्ताह से मची तबाही के बीच वे कहीं नजर नहीं आये. लोग मर रहे थे और तेजस्वी यादव सिर्फ और सिर्फ ट्वीटर पर नजर आ रहे थे. लालू परिवार के सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव बिहार में थे ही नहीं. वे पिछले कई दिनों से दिल्ली में हैं. उनके सलाहकार ट्वीट कर रहे थे. उनकी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से पुराने वीडियो डाले जा रहे थे, जिसमें तेजस्वी जलजमाव वाले इलाके में घूम रहे थे. 


राजद को कहां ले जायेंगे तेजस्वी
लालू की गैरहाजिरी में राजद अब तक का सबसे बुरा दौर झेल रहा है. पार्टी की ऐसी दुर्गति कभी नहीं हुई थी. लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी महीनों तक गायब हो गये. वापस लौटे तो संकट के समय नजर नहीं आये. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि तेजस्वी यादव राजद को और कहां ले जायेंगे.