ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

RJD की मांग.. बिहार में उन्माद फैला रहे हैं बीजेपी विधायक, नीतीश कुमार तुरंत लें एक्शन

PATNA : बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के मुसलमानों पर दिए गये बयान पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी बुरी तरह हा

RJD की मांग.. बिहार में उन्माद फैला रहे हैं बीजेपी विधायक, नीतीश कुमार तुरंत लें एक्शन
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के मुसलमानों पर दिए गये बयान पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी बुरी तरह हार रही है, इसी से बौखला गये हैं विधायक. इनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. इनका इलाज इनकी सदस्यता समाप्त करके की जा सकती है. ये लगातार उन्माद और विध्वंसकारी राजनीति कर रहे हैं, और भाषाई आतंक फैला रहे हैं. ये समाज में नफरत फ़ैलाने का काम कर रहे हैं, ऐसी राजनीति बिहार में नहीं चलेगी. राजद प्रवक्ता ने नीतीश कुमार से मांग की है इनपर अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए. 


वहीं राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी के विधायक मुसलमानों से वोटिंग राईट छीनने की बात कर रहे हैं, और नीतीश कुमार इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं. यह देश सभी धर्म के मानने वालों का है. धर्मनिरपेक्षता तो संविधान का मूल अधिकार है. बचौल का बयान बकलोल जैसा है. इनकी सदस्यता तुरंत समाप्त करनी चाहिए. 


इससे पहले हम प्रवक्ता दानिश रिज़वान ने भी बचौल के बयान पर पलटवार किया था. हम प्रवक्ता ने कहा है कि बचौल को मां ने दूध पिलाया है तो मुसलमानों को दोयम दर्जा का नागरिक बनाएं. रिजवान ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास की बातें करते हैं तो दूसरी और उनकी पार्टी के विधायक इस प्रकार की समाज को बांटने वाली बेबुनियाद बातें करते हैं.


दरअसल बीजेपी विधायक बचौल ने विवादित बयान दिया था और कहा था कि मुसलमानों से वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए. बीजेपी एमएलए ने कहा कि मुसलमानों को 1947 में दूसरा देश मिल गया है वो वहीं चले जाएं. हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि मुसलमान यहां रहेंगे तो उन्हें दूसरे दर्जे के का नागरिक बनकर रहना होगा. बचौल ने  मुसलमानों को मानवता का दुश्मन बताया है. और कहा है कि वह पूरी दुनिया को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते हैं.इस्लामिक स्टेट बनाने का उनका एजेंडा है.


वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूलमंत्र पर काम कर रही है, उसमें संविधान विरोधी कोई बात कहना खुद से अपनी बेइज्जती करवाने के बराबर है. उन्होंने कहा कि भावावेश में भी किसी को भी अपने बयान से जनभावनाओं को आहत करने की छूट नहीं दी जा सकती है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बकवास करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.