ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

राजद विधायक दल की बैठक शुरू, बोले जगदानंद..नौजवानों का भविष्य खत्म ना करे नहीं तो देश खतरे में पड़ जाएगा

PATNA: राजद के वरिष्ठ नेता व विधायक आलोक मेहता के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। राजद विधायकों के आने का सिलसिला जारी है। बैठक में मानसून सत्र की रणनीति बनाने पर

राजद विधायक दल की बैठक शुरू, बोले जगदानंद..नौजवानों का भविष्य खत्म ना करे नहीं तो देश खतरे में पड़ जाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद के वरिष्ठ नेता व विधायक आलोक मेहता के आवास पर राजद विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। राजद विधायकों के आने का सिलसिला जारी है। बैठक में मानसून सत्र की रणनीति बनाने पर चर्चा की जाएगी। 


विधानसभा के मॉनसून सत्र में विपक्ष अपनी बातों को मजबूती से रखेगा। सदन के अंदर आज भी खूब हंगामा हुआ। विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कल तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। सोमवार की शाम आलोक मेहता के आवास पर आरजेडी के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद हैं। राजद विधायकों के आने का सिलसला जारी है।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि अग्निपथ राष्ट्रव्यापी समस्या है। राजद के साथ-साथ सभी विपक्ष लड़ाई को लड़ रहा है। नौजवानों का भविष्य खत्म नहीं करिए राष्ट्र की रक्षा करने वाले फौज को नुकसान मत पहुंचाइए। नहीं तो देश खतरे में पड़ जाएगा। जगदानंद सिंह ने कहा कि सदन में भी आज इस मुद्दे को ही उठाया गया है। मुद्दे तो रोज बदलते रहते हैं मुद्दे स्थायी नहीं होते। जो भी समस्याएं आएगी उसे सदन में रखा जाएगा। वही यह भी कहा कि राजद विधायक दल की बैठक में विधायक अपनी बातें रखेंगे।  

टैग्स