ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

राजद के लिए बुरी खबर! लालू यादव की रिहाई पर फंसा पेंच, कोरोना ने रोका रास्ता

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई आ रही है. राजद नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह बुरी खबर है. दरअसल राजद सुप्रीमो लालू यादव की र

राजद के लिए बुरी खबर! लालू यादव की रिहाई पर फंसा पेंच, कोरोना ने रोका रास्ता
First Bihar
4 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी हुई आ रही है. राजद नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए यह बुरी खबर है. दरअसल राजद सुप्रीमो लालू यादव की रिहाई पर फिलहाल ब्रेक लग सकता है. लालू यादव की रिहाई के लिए कोरोना संक्रमण विलेन बनकर सामने आया है. ऐसे में पार्टी से जुड़े लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 


कोरोना महामारी से देश भर में कोहराम मचा है. झारखंड में हालात अच्छे नहीं है. यहां भी कोरोना बेकाबू हो गया है. प्रतदिन हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं. जबकि दर्जनों लोगों की मौत कोविड की वजह से हो रही है. कोरोना वायरस के बढ़ते बढ़ते मामलों को देखते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 25 अप्रैल तक न्यायिक कार्यों पर रोक लगा रखा है. अब बैठक के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा. ऐसे में अब राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत पर पेंच फंस गया है. 


गौरतलब हो कि दिल्ली एम्स में इलाज करा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के वकील प्रभात कुमार ने इससे पहले कहा था कि लालू प्रसाद यादव को रिहाई के लिए अब आने वाले रविवार तक का इंतजार करना होगा. क्योंकि झारखंड बार काउंसिल ने फैसला लिया है कि अगले रविवार 25 अप्रैल तक कोर्ट में किसी तरह का कार्य में एडवोकेट हिस्सा नहीं लेंगे. अगर कल सोमवार यानी कि 26 अप्रैल से काम शुरू होगा तो लालू प्रसाद यादव की रिहाई के लिए बेल बांड भरा जाएगा. और ऐसा नहीं होता है तो राजद नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. 


आपको बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने लालू को आधी सजा पूरी करने के आधार पर सशर्त जमानत  दे दी है. इस दौरान उन्हें एक लाख रुपये का निजी मुचलके का बांड भरने को कहा गया था. साथ ही हाईकोर्ट ने ये भी कहा था कि लालू प्रसाद यादव बिना अनुमति के न तो देश छोड़कर जाएंगे और न ही मोबाइल नंबर या अपना ठिकाना बदलेंगे. 


उधर लालू परिवार ने यह निर्णय लिया है कि बेल की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद भी राजद सुप्रीमो फिलहाल दिल्ली में ही रहेंगे. वह अभी पटना आने की स्थिति में नहीं है. लालू परिवार के करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परिवार के सदस्यों ने आपस में बातचीत कर यह निर्णय लिया है कि लालू यादव के स्वास्थ्य लिए फिलहाल दिल्ली एम्स ही सबसे बेस्ट जगह है, जहां उनका उपचार हो सकता है.


गौरतलब हो कि लालू कई दिनों से दिल्ली एम्स में ही भर्ती हैं और उनकी तबीयत ख़राब है. ऐसे में एक और बात निकल कर सामने आ रही है कि लालू दिल्ली से पटना आएंगे या नहीं ये सिर्फ परिवार पर ही नहीं बल्कि दिल्ली एम्स में इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम के सुझाव पर भी निर्भर करता है. अब राजद समर्थकों को ये भी देखना होगा कि बेल की सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम क्या निर्णय लेती है.

टैग्स