ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

RCP सिंह के JDU छोड़ने के बाद शुरू हुआ इस्तीफों का दौर, नीतीश को लग सकते हैं और झटके

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह में शनिवार की शाम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जेडीयू को डूबता हुआ जहाज बताते हुए आरसीपी सिंह

RCP सिंह के JDU छोड़ने के बाद शुरू हुआ इस्तीफों का दौर, नीतीश को लग सकते हैं और झटके
Editor
3 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह में शनिवार की शाम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जेडीयू को डूबता हुआ जहाज बताते हुए आरसीपी सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का न केवल जवाब दिया बल्कि इतना तक कह दिया कि जेडीयू में कुछ लोग मलाई खाने के बावजूद दूसरों पर उंगली उठा रहे हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि जिनके घर शीशे के बने होते हैं वह दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। लेकिन अब जबकि आरसीपी सिंह ने जनता दल यूनाइटेड को अलविदा कह दिया है तो पार्टी के अंदर बेचैनी मची हुई है। नीतीश कुमार के साथ छोड़ने वाले नेताओं की फेहरिस्त लंबी हो सकती है। इसके बाद कई नेताओं और पूर्व पदाधिकारियों ने पार्टी को अलविदा कहा है। 


आरसीपी सिंह के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक माने जाने वाले नेताओं ने भी जदयू से इस्तीफा दे दिया है। इनमें जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति, अति पिछड़ा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार चन्द्रवंशी, पूर्व प्रदेश महासचिव आलोक वर्धन, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमित सिंह, पटना के पूर्व जिलाध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा, सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी कुमार पटेल, सरायरंजन के पूर्व विधानसभा प्रभारी मुकेश राय शामिल हैं। इनके अलावा पटना जिला सेवा पटेल, नालंदा के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार पटेल, पूर्व जिला सचिव सुमन शंकर पटेल, गया के पूर्व युवा जिला दल के पूर्व प्रभारी अमितेश कुमार अध्यक्ष अमित कुमार यादव, कनक सिन्हा, अशोक कुमार मंडल ने भी इस्तीफा दिया है।


माना जा रहा है कि जेडीयू छोड़ने वाले ऐसे नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी हो सकती है। अभी तक जिन नेताओं ने इस्तीफा दिया है वह सीधे-सीधे आरसीपी सिंह के साथ खड़े थे। लेकिन ऐसे कई नेता और कार्यकर्ता हैं जो जिलास्तर पर आरसीपी सिंह के साथ जुड़े हैं। जनता दल यूनाइटेड में ऐसे नेताओं को अब तक बहुत ज्यादा तरजीह नहीं मिल पाई है, लिहाजा आरसीपी सिंह की तरफ से नई पार्टी बनाने के ऐलान का यह इंतजार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में नीतीश कुमार के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।