ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

RCP पर सस्पेंस बरकरार, नीतीश बोले.. चिंता मत करिए.. समय पर फैसला होगा

PATNA : केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत अन्य

RCP पर सस्पेंस बरकरार, नीतीश बोले.. चिंता मत करिए.. समय पर फैसला होगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA : केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत अन्य नेताओं के साथ कार्यालय में घंटों बैठे रहे और इसके बाद जब बाहर निकले तो उनसे आरसीपी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने को लेकर सवाल हुआ। 


नीतीश कुमार ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि आप लोग चिंता मत करिए सही समय पर फैसला लिया जाएगा। अभी आरसीपी को राज्यसभा भेजे जाने पर पत्ता नहीं खोलना चाहते। हालांकि पार्टी ने उन्हें फैसले के लिए अधिकृत कर दिया है। 


इससे पहले नीतीश कुमार आज दोपहर प्रदेश जदयू कार्यालय पहुंचे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने काफी देर तक बातचीत की लेकिन आरसीपी सिंह को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हुआ।


जेडीयू के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक आरसीपी सिंह का फिलहाल राज्यसभा जाना मुश्किल लग रहा है क्योंकि राज्यसभा में उम्मीदवारी को लेकर नीतीश कुमार ने पहली बार कोई बैठक अपने आवास पर बुलाई थी। इस बैठक में पार्टी के नेताओं और विधायकों ने फैसले के लिए नीतीश को अधिकृत कर दिया। 


इसका मतलब यह है कि कहीं न कहीं आरसीपी के नाम पर एक झटके में फैसला मुश्किल नजर आ रहा है। आरसीपी सिंह अगर राज्यसभा नहीं जाते हैं तो उनकी जगह राज्यसभा कौन जाएगा? इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के भविष्य को लेकर सस्पेंस और आगे बढ़ा दिया है।