ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल लेंगे शपथ

DESK: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल 11 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उ

 राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण समारोह, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल लेंगे शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल 11 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत कई गणमान्य मौजूद रहेंगे। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। शपथग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। जगदीप धनखड़ देश के 14वें उप राष्ट्रपति के तौर पर कल गुरुवार को शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह की सारी तैयारियां की जा चुकी है। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।


बता दें कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को मात दी। लोकसभा और राज्यसभा के कुल 725 सांसदों ने वोट डाला था। इनमें 15 वोट रद्द कर दिए गए। कुल 710 वैध वोटों में 528 वोट जगदीप धनखड़ को मिले, वहीं अल्वा के पक्ष में 182 वोट पड़े और जीत जगदीप धनखड़ की हुई। 11 अगस्त यानि रक्षा बंधन के दिन जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

टैग्स