ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में कोरोना संकट का मुकाबला करेंगे मोदी सरकार के दो मंत्री, रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद के कंधों पर जिम्मेदारी

PATNA : कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो केंद्रीय मंत्रियों को बिहार की जवाबदेही दी है। मोदी सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों रामविलास पासवान और रविशंक

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना संकट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो केंद्रीय मंत्रियों को बिहार की जवाबदेही दी है। मोदी सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद को बिहार में कोरोना संकट से निपटने का जिम्मा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों की जवाबदेही दी है। 


बिहार में कोरोना वायरस के हालात को कैसे नियंत्रित किया जाए और कहां कब किस तरह राहत पहुंचाई जाए इसे लेकर का केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद सक्रिय रहेंगे। बिहार के दोनों प्रभारी मंत्री राज्य सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से भी लगातार संपर्क में रहेंगे। राज्य के किसी भी जिले में करुणा के हालात को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और साथ ही साथ उन्हें आवश्यक निर्देश भी देंगे। खास बात यह है कि यह दोनों वरिष्ठ मंत्री बिहार से ही आते हैं रामविलास पासवान और रविशंकर प्रसाद के पास बिहार के बारे में विस्तृत जानकारी है लिहाजा इन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने यह जिम्मेदारी दी है।


केंद्र सरकार में बिहार से ही आने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे को दिल्ली की जिम्मेदारी दी है जबकि नित्यानंद राय को उत्तराखंड में कोरोना से निपटने का जिम्मा दिया गया है। केंद्र सरकार का मकसद है कि प्रभारी मंत्रियों के जरिए राज्य सरकारों के साथ कोरोना से निपटने के लिए बेहतर समन्वय बैठाते हुए काम किया जा सके।

टैग्स