ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

रामचरित मानस विवाद मंत्री चंद्रशेखर के साथ खड़ी हुई RJD, जगदानंद बोले.. कमंडल वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे

PATNA : रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिरे मंत्री चंद्रशेखर के समर्थन में आखिरकार उनकी पार्टी उतर आई है। इस मामले पर दो दिनों तक आरजेडी ने चुप्पी साधे रख

रामचरित मानस विवाद मंत्री चंद्रशेखर के साथ खड़ी हुई RJD, जगदानंद बोले.. कमंडल वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के बाद चौतरफा घिरे मंत्री चंद्रशेखर के समर्थन में आखिरकार उनकी पार्टी उतर आई है। इस मामले पर दो दिनों तक आरजेडी ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन आखिरकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने चंद्रशेखर को आश्वस्त किया है कि, पार्टी उनके बयान के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा है कि, आज शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर साथ खड़े हैं और  मैं चंद्रशेखर को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पूरी पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है और कमंडल वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।


जगदानंद ने कहा कि, राजद कभी भी कमंडल के आगे मंडल को हारने नहीं देगा। उन्होंने कहा कि, जो हमारी सामाजिक न्याय की विचारधारा है, समाजवाद की विचारधारा है और लोहिया जी से जो सिख हमलोगों को मिली है। जिसके लिए कर्पूरी ठाकुर हमेशा लड़ते रहे। आज हमारे नेता लालू यादव जी बीमारी है। हमलोगों के बीच कोई भी सामजिक क्रांति के पुरोधा नहीं रहे। जो राह समाजवादियों ने हमें बताई है उसपर राजनीत करने का काम  प्रोफेसर चंद्रशेखर  कर रहे हैं। 


इसके आगे राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, बिहार के शिक्षा मंत्री और हमारे नेता को घबराने की जरूरत नहीं है। मैं उनको यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि, उनके बयान के साथ पूरा राजद परिवार खड़ा है। हमलोग हमेशा से कमंडलवादियों के साथ लड़ने के लिए तैयार रहे हैं और आज भी हैं। इसलिए कोई कुछ भी बोले हमें पीछे हटने की जरूरत नहीं है। 


बताए चलें कि,  बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था। बिहार सरकार का शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बुधवार को पटना के नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कहा था कि रामचरितमानस समाज को बांटने वाला और नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। इस दौरान उन्होंने छात्रों को रामचरितमानस के कई चौपाई को सुनाया और उसका अर्थ बताते हुए कहा कि जब हमारा ग्रंथ ही समाज को बांटने वाली बातों को बता रहा है, जिससे समाज को बांटने का काम हो सकता है, लेकिन प्रेम बनाने का काम नहीं हो सकता है।