ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राम ने बदल दिया हनुमान : प्रिंस ने ली चिराग की जगह, रामचंद्र पासवान की पुण्यतिथि पर पारस के घर पहुंचे संजय जायसवाल

DELHI : बीजेपी और चिराग पासवान की राहें काफी पहले जुदा हो चुकी थीं. लेकिन अब तो राम ने अपना हनुमान भी बदल लिया है. कभी खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते हुए चिराग पासवान थकते न

राम ने बदल दिया हनुमान : प्रिंस ने ली चिराग की जगह, रामचंद्र पासवान की पुण्यतिथि पर पारस के घर पहुंचे संजय जायसवाल
First Bihar
3 मिनट

DELHI : बीजेपी और चिराग पासवान की राहें काफी पहले जुदा हो चुकी थीं. लेकिन अब तो राम ने अपना हनुमान भी बदल लिया है. कभी खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते हुए चिराग पासवान थकते नहीं थे. लेकिन अब एलजेपी ने ही चिराग की जगह प्रिंस को दे डाली है. लोक जनशक्ति पार्टी में टूट और चिराग पासवान से अलग जाकर मंत्री बनने वाले पशुपति पारस के साथ बीजेपी अब और ज्यादा मजबूती के साथ खड़ी नजर आ रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज के साथ नजदीकियां दिखाते हुए नजर आए हैं.


दरअसल आज लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद रह चुके स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पुण्यतिथि है. स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर उनके बड़े भाई पशुपति पारस के दिल्ली स्थित आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रामचंद्र पासवान के बेटे प्रिंस राज भी वहां मौजूद रहे. सांसद प्रिंस राज अपने चाचा पशुपति पारस के साथ उसी आवास में रहते हैं. स्वर्गीय रामचंद्र पासवान की पुण्यतिथि के मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल भी पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.



उधर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने चाचा स्वर्गीय रामचंद्र पासवान को श्रद्धांजलि दी है. चिराग पासवान ने रामचंद्र पासवान को श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है कि आज अपने छोटे चाचा स्वर्गीय रामचंद्र पासवान जी की पुण्यतिथि पर उनको नमन करता हूं. पहले छोटे चाचा जी और फिर पापा के निधन के कारण पिछले 2 साल पारिवारिक तौर पर बेहद कष्ट देने वाले रहे हैं. छोटे चाचा की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता.


उधर, भाई को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि रामचंद्र पासवान का जीवन बहुत ही संघर्ष भरा रहा. वे हमारे घर में सबसे प्रिय थे. दिवंगत नेता रामविलास पासवान जी भी  करते थे. हमलोग ग्रामीण परिवेश से आते हैं. लेकिन एक परिवार से पांच लोग सांसद बने, यह बहुत ही गौरव की बात है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit

FirstBihar संवाददाता