ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

राज्यसभा जाने की अटकलों को नीतीश ने सिरे से किया खारिज, बोले.. ऐसे ही छपते रहता है

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद के राज्यसभा जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की इच्छा रखते हैं यह बात उन्होंने कुछ मीडिया कर्मियों से ऑफ

राज्यसभा जाने की अटकलों को नीतीश ने सिरे से किया खारिज, बोले.. ऐसे ही छपते रहता है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद के राज्यसभा जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की इच्छा रखते हैं यह बात उन्होंने कुछ मीडिया कर्मियों से ऑफ रिकॉर्ड बातचीत के दौरान कही थी. लेकिन जब चर्चा आगे बढ़ गई तो नीतीश कुमार खुद ही चर्चा से पीछे हट गये. अब नीतीश कुमार ने खुद सिरे से इन अटकलों को खारिज कर दिया है. इसके अलावा सीएम नीतीश की पार्टी के कुछ नेताओं ने भी आधिकारिक तौर पर इस बात को खारिज किया है कि नीतीश राज्यसभा जा रहे हैं. 


पटना में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब राज्यसभा जाने की चर्चा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दो टूक कह दिया कि यह सब ऐसे ही छपते रहता है. हम तो खुद भी देखकर आश्चर्यचकित रह जाते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि इस पर वह ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं. इस दौरान नीतीश कुमार ने विधानपरिषद् चुनाव को लेकर एनडीए के जीत की बात कही. और बोचहां उप चुनाव को लेकर बोले कि वह प्रचार करने जरूर जायेंगे.


जब सीएम के राज्यसभा जाने की चर्चा छिड़ी तो बीजेपी के कई नेताओं ने यहां तक कह दिया कि अब मुख्यमंत्री राज्यसभा जाएंगें और बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा. नीतीश कुमार के राज्यसभा का सदस्य अब तक नहीं बनने को लेकर दिए गए बयान के बाद बिहार की सियासत में चचाओं का बाजार गर्म हो गया था, लेकिन अब खुद नीतीश कुमार ने सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया.