ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

राज्यपाल के अभिभाषण पर BJP ने उठाए सवाल, सम्राट बोले- नीतीश सरकार ने झूठ का पुलिंदा पढ़वाया

PATNA: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियों को बताया। कल यानी मंगलवार को सरकार राज्य का बजट

राज्यपाल के अभिभाषण पर BJP ने उठाए सवाल, सम्राट बोले- नीतीश सरकार ने झूठ का पुलिंदा पढ़वाया
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की उपलब्धियों को बताया। कल यानी मंगलवार को सरकार राज्य का बजट पेश करेगी। बजट सत्र में घेरने के लिए विपक्षी दल बीजेपी ने अपनी रणनीति तय कर लिया है। बीजेपी ने विभिन्न मुदों पर सरकार को घेरने का प्लान बनाया है। इसको लेकर बीजेपी विधायकों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। बैठक के बाद विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर हमला बोला और राज्यपाल के अभिभाषण पर सवाल उठाया है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार के लोगों की समस्या को सरकार तक पहुंचाने का दायित्व विपक्ष का होता है। सरकार जब समस्याओं को दूर नहीं करती है तो उसके खिलाफ आवाज उठाना भी विपक्ष का काम होता है। सदन के अंदर बीजेपी के विधायक सरकार से सवाल पूछेंगे। बीजेपी जानना चाहती है कि नीतीश कुमार के मंत्री लगातार क्यों विवादित बयान दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सरकार का कोई मंत्री सेना पर विवादित बयान दे रहा है तो कोई मंत्री धार्मिक ग्रंथों को अपमानित करने का काम कर रहा है। जो काम साधू-संतों का है वह काम आजकर आरजेडी के मंत्री कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री ऐसे मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त करें या नीतीश कुमार उसपर जवाब दें। उन्होंने कहा कि सदन में आज जो राज्यपाल का अभिभाषण हुआ उसके सभी मुद्दों पर विपक्ष कल सदन में संशोधन लेकर आएगी। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि सरकार में आते ही पहली कैबिनेट की बैठक में 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे, सरकार बनने के बाद से कैबिनेट की बीस बैठकें हो चुकी हैं लेकिन बिहार के युवाओं को नौकरी अभी तक नहीं मिली। बिहार की सरकार उन्हीं बहालियों को गिना रही है जो भाजपा की सरकार में हुई थी। जो 10 हजार सिपाही की बहाली की बात सरकार गिना रही है वह बीजेपी जब सरकार में थी उस वक्त की बहाली है। राज्यपाल के द्वारा सरकार ने सदन में जो झूठ का पुलिंदा पढ़वाया उसको एक्सपोज करने का काम करेगी।


वहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जेडीयू के लोगों के पास कोई काम नहीं बचा हुआ है। जेडीयू के लोग बूढ़े हो चुकें हैं, उन्हें पता ही नहीं होता है कि वे बोल क्या रहे हैं। सम्राट ने कहा कि जेडीयू पलटी मारने की मास्टर मशीन है। जिनके पार्टी के नेता अपराधियो को संरक्षण देते हैं, आज वे लोग आपराध की बात कर रहे हैं। ये वहीं हैं जिन्होंने लालू यादव को चारा घोटाला मामले में जेल भेजवाया था और आज बड़े शरीफ बन रहे हैं।

टैग्स