ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

राज्य के 7 यूनिवर्सिटी में नए राजिस्टार की नियुक्ति, राजभवन सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के सात यूनिवर्सिटी में नए वीसी की नियुक्ति को लेकर हरी झंडी दे दी है। राज्यपाल के आदेश के बाद प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चौंगथू के साइन

राज्य के 7 यूनिवर्सिटी में नए राजिस्टार की नियुक्ति, राजभवन सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने राज्य के सात यूनिवर्सिटी में नए वीसी की नियुक्ति को लेकर हरी झंडी दे दी है। राज्यपाल के आदेश के बाद प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चौंगथू के साइन के बाद इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है।


इस अधिसूचना के मुताबिक, पटना विश्वविद्यालय में डा.शालिनी को कुलसचिव नियुक्त किया गया है। ये वर्तमान में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। जबकि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर प्रो. नरेन्द्र कुमार झा को नियुक्त किया गया है। ये वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं।



वहीं, अधिसूचना के मुताबिक, मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के कुलसचिव पद पर डा. बिपिन कुमार की नियुक्ति की गई है। ये वर्तमान में मोकामा के आरआरएस कालेज में अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर हैं। नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर डा. समीर कुमार शर्मा की नियुक्ति की गई है। ये वर्तमान में पटना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं।




उधर, जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलसचिव के रूप में प्रो. नारायण दास की नियुक्ति की गई है। ये वर्तमान में वैशाली जिले के एमएसएम समता कालेज जन्दाहा में प्रोफेसर हैं। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर प्रो. ब्रजेशपति त्रिपाठी की नियुक्ति की गई है। ये वर्तमान में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय मेंअर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं।

 बीएन मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुराके कुलसचिव के रूप में प्रो.विपिन कुमार राय की नियुक्ति की गई है। ये वर्तमान में मुजफ्फरपुर के एसआरपीएस कालेज, जयंतपुर में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।

टैग्स