ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

राजद पर जमकर भड़के JDU प्रवक्ता, राजीव रंजन बोले- झूठे दावे करते हैं तेजस्वी

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के एक-दूसरे पर हमलावर होने का सिलसिला जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

राजद पर जमकर भड़के JDU प्रवक्ता, राजीव रंजन बोले- झूठे दावे करते हैं तेजस्वी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पक्ष और विपक्ष के एक-दूसरे पर हमलावर होने का सिलसिला जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 10 लाख रोजगार देने के वादे का जदयू ने एक बार फिर घेराव किया है. पटना के पार्टी मुख्यालय में आयोजित जदयू की एक डिजिटल प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुएजदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राजद नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी देने के बयान को छलावा बताया है. 


राजीव रंजन ने कहा कि तेजस्वी युवाओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं. मगर इस कोशिश में वो अपने ही आंकड़ों में उलझ गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी को नौवीं फेल बताते हुए पूछा कि 10 लाख नौकरियों का वायदा करने वाले तेजस्वी, एक लाख 34 हज़ार करोड़ रूपए प्रति साल कहा से लाएंगे. तेजस्वी के उस बयान को जिसमें उन्होंने कहा था कि विधायकों और मंत्रियों का वेतन रोककर वो 10 लाख रोजगार देंगे, राजीव रंजन ने आड़े हाथों लते हुए कहा कि इससे बोगस और कोई दावा हो ही नहीं सकता. 


इस प्रेसवार्ता में राजीव रंजन के साथ प्रोफेसर डॉ. निहोरा प्रसाद यादव और जदयू के एक अन्य प्रवक्ता अरविंद मिश्रा भी मौजूद थे. डॉ. प्रसाद ने पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके राज में अधिकारियों को नक्सलियों को लेवी देना पड़ता था. ऐसे में सुरक्षा की कोई क्या उम्मीद करेगा. वहीं अरविन्द मिश्रा ने नीतीश कुमार को पिछड़ों का उत्थान करने वाला और लालू के लाल तेजस्वी को जातियों का सौहार्द बिगाड़ने वाला बताया.