ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

राहुल-तेजस्वी पर एक्शन से नीतीश कुमार हैं गदगद, बोले सुशील मोदी..इस वक्त आनंद ले रहे हैं नीतीश

PATNA: मोदी सरनेम को लेकर बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सांसदी रद्द होने के मामले पर बीजेपी ने कहा कि पिछड़ों को अपमानित करने की सजा राहुल गांध

राहुल-तेजस्वी पर एक्शन से नीतीश कुमार हैं गदगद, बोले सुशील मोदी..इस वक्त आनंद ले रहे हैं नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मोदी सरनेम को लेकर बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सांसदी रद्द होने के मामले पर बीजेपी ने कहा कि पिछड़ों को अपमानित करने की सजा राहुल गांधी को मिली है इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है। बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश के बड़े-बड़े वकीलों की फौज है। इसके रहते किसी ने कोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखा। आखिर इसके पीछे की मंशा क्या थी? कही कांग्रेस के अंदर से ही राहुल के खिलाफ साजिश तो नहीं रची गयी?


BJP नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ पटना की निचली अदालत में अप्रैल महीने में सुनवाई होने वाली है। राहुल गांधी ने अपने बयान ने पिछड़ों का अपमान किया था। इसीलिए राहुल के खिलाफ खुद मैंने पटना में मुकदमा दाखिल किया।  राहुल गांधी की सदस्यता कोर्ट के फैसले के कारण गई है। इसमें बीजेपी की कोई भूमिका नहीं है। मुझे तो लगता है कही ना कही  कांग्रेस के अंदर से ही राहुल के खिलाफ साजिश तो नहीं रची गई? क्योंकि पार्टी में बड़े वकीलों के रहते किसी ने कोर्ट में मजबूती से इस मामले में अपना पक्ष क्यों नहीं रखा?  


सुशील मोदी ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर एक्शन से नीतीश कुमार खुश हैं। इस वक्त नीतीश कुमार आनंद ले रहे हैं। राहुल गांधी पर एक्शन से अब उनके पीएम बनने वाले मिशन को उम्मीद दिख रही है। उधर तेजस्वी पर केंद्रीय एजेंसियों के एक्शन से नीतीश पर दबाव कम हुआ है। राहुल और तेजस्वी की परिस्थितियों पर नीतीश आनंद ले रहे हैं। यह अलग बात है कि दिखाने के लिए वे अलग बयान देते रहें।


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता