ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

'राहुल गांधी चांद और सूरज तक जाएं तब बनेंगे प्रधानमंत्री' असम के सीएम सरमा का जोरदार हमला

PATNA: एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने I.N.D.I.A गठबंधन और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्या

'राहुल गांधी चांद और सूरज तक जाएं तब बनेंगे प्रधानमंत्री' असम के सीएम सरमा का जोरदार हमला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने I.N.D.I.A गठबंधन और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित वैशाली उत्सव समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार की देर शाम सरमा पटना में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और पूर्वोत्तर राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा से उनके आवास पर मुलाकात की।


इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई विधान पार्षद और नेता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को लेकर दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। जब असम के सीएम ऋतुराज सिंह के आवास अन्नपूर्णा पहुंचे तो इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। कई वार्ड पार्षदों सहित पटना मेयर ने असम के सीएम से मुलाकात की।


इस दौरान असम के मुख्यमंत्री ने इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जो लोग सनातन पर सवाल खड़े कर रहे हैं उन्हें जनता 2024 में जवाब देगी। वहीं इंडिया गठबंधन पर तंज करते हुए सरमा ने कहा कि यह लोग चंद्रयान का मजाक उड़ाते हैं मैं इसरो से आग्रह करूंगा कि चंद्रयान बनाकर इंडिया गठबंधन के लोगों को चांद पर छोड़ दें।


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने I.N.D.I.A गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज सनातन के खिलाफ जहर उगल रहे हैं, वे कहीं न कहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं। राहुल गांधी ही लोगों को सनातन धर्म के खिलाफ बोलने के लिए उकसा रहे हैं। सरमा ने कहा कि 2024 में भी देश के पीएम नरेंद्र मोदी ही बनेंगे और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने के लिए सूरज से लेकर चांद तक सफर करना होगा।



टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता