ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

तेज का नया खेल, अपनी मां राबड़ी देवी के आवास में हुए शिफ्ट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव हर दिन नया सियासी दांव पर लगाते रहते हैं। इस वक्त तेज प्रताप से जुड़ी जो अहम जानकारी सामने आई है उसके मुताब

तेज का नया खेल, अपनी मां राबड़ी देवी के आवास में हुए शिफ्ट
Editor
3 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव हर दिन नया सियासी दांव पर लगाते रहते हैं। इस वक्त तेज प्रताप से जुड़ी जो अहम जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक तेजप्रताप यादव ने अपना स्टैंड रोड आवास छोड़कर वापस से अपनी मां राबड़ी देवी के आवास में रहना शुरू कर दिया है। जानकार सूत्रों के मुताबिक तेजप्रताप कल यानी मंगलवार को ही 10 सर्कुलर पहुंच गए थे। फिलहाल उनका सरकारी आवास स्टैंड रोड में है, तेजप्रताप वहीं रह रहे थे। अक्सर उनका आना-जाना राबड़ी आवास पर होता था लेकिन अब वह 10 नंबर आवास में ही रहने के लिए आ गए हैं।


तेजप्रताप यादव मंगलवार की शाम ही 10 सर्कुलर आवास पहुंच गए थे। वह रात भर यही रहे हैं और फिलहाल लौटकर अपने स्टैंड रोड आवास नहीं गए हैं। माना जा रहा है कि तेजप्रताप अब राबड़ी आवास में ही फिर से रहेंगे। दरअसल पिछले दिनों जिस तरह तेजप्रताप यादव पर अपनी ही पार्टी के पदाधिकारी को पीटने का आरोप लगा उसके बाद तेजप्रताप में तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव समेत अन्य नेताओं के ऊपर साजिश रचने का आरोप लगाया। इन सब को देखते हुए तेजप्रताप का 10 सर्कुलर आवास में शिफ्ट होना बेहद खास माना जा रहा है। आपको बता दें कि फिलहाल लालू प्रसाद यादव दिल्ली में है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना में है और तेजप्रताप यादव भी यही रह रहे हैं। तेजप्रताप के ऊपर आरोप लगा था कि उन्होंने राबड़ी आवास में ही युवा आरजेडी नेता रामराज यादव की पिटाई की थी।


तेजप्रताप यादव अगर 10 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हुए हैं तो इसके पीछे भी उनकी कोई रणनीति छिपी हो सकती है। दरअसल तेजप्रताप ने जिन तीन लोगों के ऊपर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है उनका 10 सर्कुलर से सबसे ज्यादा वास्ता है। तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव भी 10 सर्कुलर आवास में ही रहते हैं। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, एमएलसी सुनील कुमार सिंह का भी वहां आना जाना ज्यादा होता है। अगर तेजप्रताप 10 सर्कुलर में रहेंगे तो इनका आमना-सामना तेज से होता रहेगा। तेज आगे क्या करने वाले हैं यह तो वही जानते हैं लेकिन फिलहाल तेज के राबड़ी आवास में शिफ्ट होने से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

टैग्स