ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

राजधानी में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पुत्र को मारी गोली : सड़क जाम कर लोगों ने जताया विरोध

PATNA : बिहार में अपराधियों के हौसले अब सातवें आसमान पर है। इसी कड़ी में अब एक ताजी घटना राजधानी पटना से आ रही है। जहां दिनदहाड़े एक पूर्व मुखिया के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर

राजधानी में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया पुत्र को मारी गोली : सड़क जाम कर लोगों ने जताया विरोध
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के हौसले अब सातवें आसमान पर है। इसी कड़ी में अब एक ताजी घटना राजधानी पटना से आ रही है। जहां दिनदहाड़े एक पूर्व मुखिया के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में भरी तनाव का माहौल है। फिलहाल इस घटना की सूचना नजदीकी थाने दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के पुत्र को गोली मारने की सूचना है। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने दीघा सड़क को जामकर जमकर बबाल किया है। सूचना के मुताबिक जमीनी विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की टीम सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच कर रही है। 


दरअसल, पूर्व से ही दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसके बाद आज पूर्व मुखिया के पुत्र को गोली मार दी गई है। इसकी पहचान नकटा दियारा पंचायत के पूर्व मुखिया भागीरथ प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार गोपी के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल मुकेश को इलाज के लिए दानापुर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। यह घटना दीघा सब्जी मंडी के पास की बताई जा रही है। 


उधर, इस घटना के बाद भाड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर कर विरोध जता रहे हैं। ये लोग जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भी इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।