ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पूर्णिया में पूर्व मेयर के घर से 70 लाख की चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

PURNIYA : बिहार में आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, अपराध से जुड़ी बड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। ऐसे में ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चोरी की बड़ी घटना

पूर्णिया में पूर्व मेयर के घर से 70 लाख की चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PURNIYA : बिहार में आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट, अपराध से जुड़ी बड़ी खबरें निकल कर सामने आ रही है। ऐसे में ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां पूर्व मेयर सविता सिंह के घर में चारों ने नकदी और जेवरात समेत 70 लाख रुपए की चोरी कर ली। यहां घटना के दौरान सभी लोग अपने रिश्तेदार के यहां श्राद्धकर्म में गए हुए थे। 


मिली जानकारी के अनुसार, पूर्णिया में 70 लाख रुपए की चोरी की घटना सामने आयी है। यहां चोरों ने पूर्व मेयर सविता सिंह के घर में लाखों रुपए नकद और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। यह घटना पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ले की है। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। लेकिन खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी पदाधिकारी की तत्परता नजर नहीं आई है। 


वहीं, घटना को लेकर परिवार के सदस्यों ने बताया कि पूर्व मेयर के घर में किसी का देहांत हो गया था। ऐसे में  सभी लोग श्राद्धकर्म में गए हुए थे। जब वापसी में घर आएं तो देखा कि चोरों ने घर पर हाथ साफ कर दिया है। इसके अलावा घर सामान बिखड़ा पड़ा था। उसके बाद घर की तलाशी लेने के बाद मालूम  चला कि चोरों ने आलमीरा से सोने-चांदी के जेवरात ले गए, जिसकी जिसकी कीमत 50 लाख के करीब है। 


उधर, घर के सदस्यों ने बताया कि चोरों ने लाखों रुपए नकदी समेत घर से सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ में ले गए। घटना के बाद पूर्व मेयर ने मधुबनी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि बगल के झोपड़पट्टी और शिवधाम में नशेरियों का जमावड़ा लगता है। शक है यह लोग घटना को अंजाम दिया है। इन जगहों पर छापेमारी करने की बात कही है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता