ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

प्रिंस ने फिर कहा- LJP चिराग की पार्टी नहीं, तनहाई में मंथन करें वो... JDU के लिए ललन सिंह को बताया बेस्ट

PATNA : एलजेपी पारस खेमे के प्रदेश अध्यक्ष और एलजेपी सांसद प्रिंस राज ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ बैठक करने रविवार को वह पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर

प्रिंस ने फिर कहा- LJP चिराग की पार्टी नहीं, तनहाई में मंथन करें वो... JDU के लिए ललन सिंह को बताया बेस्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : एलजेपी पारस खेमे के प्रदेश अध्यक्ष और एलजेपी सांसद प्रिंस राज ने पार्टी के नए पदाधिकारियों के साथ बैठक करने रविवार को वह पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते समय उन्होंने एक बार फिर से अपने बड़े भाई चिराग पासवान को नसीहत दी. प्रिंस ने बताया कि लोजपा के नए पदाधिकारियों के साथ वह मंथन करने जा रहे हैं. प्रिंस ने बताया कि यह पार्टी चिराग पासवान की नहीं स्वर्गीय रामविलास पासवान की है. यह गरीबों की पार्टी है. रामविलास पासवान हमेशा कहते थे कि जिस घर में सदियों से अंधेरा है, मैं उस घर में दीया जलाऊंगा. पार्टी आज भी वही है सिर्फ शीर्ष नेतृत्व में बदलाव किया गया है. 


चिराग पासवान की नाराजगी को लेकर प्रिंस ने कहा कि "भाई के लिए कभी कोई नफरत नहीं होता लेकिन एक बार चिराग पासवान को भी दिल से समझना चाहिए. तनहाई में एक बार उन्हें मंथन करना चाहिए कि आखिरकार ऐसा क्यों हुआ. आखिर क्यों ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. चिराग को एक बार बैठ कर सोचना समझना चाहिए."


लोजपा की पूर्व कार्यकर्ता और जेडीयू की नेत्री स्वाति पटेल को लेकर प्रिंस राज ने एक बार फिर अपना मुंह खोला है. सांसद प्रिंस राज ने कहा कि "पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है.मैंने एफआईआर किया है. पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है और मामला कोर्ट में चल रहा है. जो भी सच होगा, सबके सामने आ जायेगा. "


जातीय जनगणना के सवाल पर प्रिंस ने आरजेडी और जेडीयू का समर्थन करते हुए कहा कि "जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए. सरकार की जितनी भी योजनाएं बनती हैं उसका बेस पता होना चाहिए. एक बार समीक्षा जरूर होनी चाहिए. गरीबों के हित में जो भी निर्णय होना चाहिए, सरकार को वो फैसला जरूर लेना चाहिए. 


उधर प्रिंस ने जेडीयू के नए राष्ट्रिय अध्यक्ष ललन सिंह को भी बधाई दी और कहा कि ललन सिंह एक अच्छे नेता हैं. अक्सर उनकी मुलाकात संसद में ललन सिंह से होती रहती है. ललन सिंह के नेतृत्व में जेडीयू और भी अच्छा प्रदर्शन करेगी. जदयू और लोजपा के बीच संबंध को लेकर उन्होंने कहा कि एलजेपी और जेडीयू के बीच कुछ भी गड़बड़ नहीं है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Birju Singh

FirstBihar संवाददाता