ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

देश के प्रधानमंत्री को 'अनपढ़' कहने पर दिल्ली के CM के खिलाफ केस दर्ज, पटना CJM कोर्ट में परिवाद दायर

PATNA: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ पटना सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर की गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनपढ

देश के प्रधानमंत्री को 'अनपढ़' कहने पर दिल्ली के CM के खिलाफ केस दर्ज, पटना CJM कोर्ट में परिवाद दायर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। उनके खिलाफ पटना सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर की गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनपढ़ कहने पर पटना के वकील रवि भूषण प्रसाद वर्मा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ परिवाद दायर की है। केजरीवाल के ट्वीट के बाद अधिवक्ता ने पटना में केस दर्ज कराया है। 


दरअसल दो हजार के नोट को बंद करने के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि "पहले बोले 2000 का नोट लाने से भ्रष्टाचार बंद होगा। अब बोल रहे हैं 2000 का नोट बंद करने से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा। इसीलिए हम कहते हैं, PM पढ़ा लिखा होना चाहिए। एक अनपढ़ पीएम को कोई कुछ भी बोल जाता है। उसे समझ आता नहीं है। भुगतना जनता को पड़ता है।"


केजरीवाल के इस बयान से आहत होकर पटना के अधिवक्ता के उनके खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। ऐसे में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है। इससे पहले 2016 में भी इन्होंने नोटबंदीी का विरोध किया था और नोटबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग की थी। उस वक्त भी उन्होंने इस फैसले को गलत बताया था और आज जब दो हजार का नोट प्रचलन से बाहर किया गया तब भी वे इसे गलत ठहरा रहे हैं। 





टैग्स