ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

प्रचार के बिना RJD विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, जगदानंद बोले.. हमारी तैयारी 243 सीटों पर

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल परंपरागत चुनाव प्रचार के बगैर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. आज आरजेडी की हुई महत्वपूर्ण बैठक में इस बात पर मुहर लग गई है. तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल परंपरागत चुनाव प्रचार के बगैर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. आज आरजेडी की हुई महत्वपूर्ण बैठक में इस बात पर मुहर लग गई है. तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति के लिए बुलाया था. बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि आरजेडी फर्जी तरीके से बिहार में चुनाव नहीं होने देगी. चुनाव आयोग को भले ही अधिकार है कि वह चुनाव कराए लेकिन हम परंपरागत चुनाव प्रचार के बगैर चुनाव नहीं चाहते.


आरजेडी की बैठक के बाद जगदानंद सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन बिहार में कोरोना के हालात बेकाबू है. अगर आप लॉकडाउन जैसे फैसले ले रहे हैं तो ऐसे में चुनाव कैसे हो पाएगा, यही बड़ा सवाल है. जगदानंद सिंह ने कहा है कि मतदाताओं की सुरक्षा को देखना आयोग का पहला धर्म होगा, लेकिन परंपरागत चुनाव प्रचार के बगैर हम चुनाव नहीं लड़ना चाहते. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरजेडी की तैयारी सभी 243 विधानसभा सीटों पर है. भले ही महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग में दूसरे दलों को सीट जाएं लेकिन तैयारी सभी सीटों पर की गई है सहयोगी दलों के बीच आपस में बातचीत जारी है और सभी मिल बैठकर आगे का निर्णय लेंगे. मांझी पर सवाल किए जाने पर सवाल को टाल गए

अक्टूबर में लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने की खबरों पर जगदानंद सिंह ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही लालू यादव जेल से बाहर आ सकते हैं और हमें उम्मीद है कि अब उन्हें राहत मिलेगी.

टैग्स