ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

PM मोदी के बेहद खास भीखू भाई को लाया गया बिहार, 'डार्क हॉर्स' दलसानिया को दी गई संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी

PATNA : बिहार बीजेपी के संगठन में केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा बदलाव किया है. दो बड़े चहेरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र जी को बिहार और झारखंड प्रदेश

PM मोदी के बेहद खास भीखू भाई को लाया गया बिहार, 'डार्क हॉर्स' दलसानिया को दी गई संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी के संगठन में केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा बदलाव किया है. दो बड़े चहेरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. बिहार के संगठन मंत्री नागेंद्र जी को बिहार और झारखंड प्रदेश का क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है. जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद ख़ास और बेहद करीबी 'डार्क हॉर्स' भीखू भाई दलसानिया को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.


गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में पार्टी ने बड़ा बदलाव किया. लगभग दो दशक से गुजरात बीजेपी के महासचिव रहे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले आरएसएस के प्रचारक भीखू भाईदलसानिया को हटाकर रत्नाकर को गुजरात भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया है. रत्नाकर बिहार बीजेपी के सह संगठन महामंत्री थे. जिन्हें गुजरात में भीखू भाईदलसानिया के जगह पर भेज दिया गया.


PM मोदी के बेहद खास भीखू भाई को लाया गया बिहार, 'डार्क हॉर्स' दलसानिया को दी गई संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी


भीखू भाईदलसानिया को गुजरात चुनाव से पहले हटाने को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो रहे थे कि आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व के मन में क्या चल रहा है. क्या भीखू भाईदलसानिया को केंद्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. संगठन में भी इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि लगभग दो दशक से गुजरात प्रदेश भाजपा में सेवा दे रहे भीखू भाई दलसानिया का क्या होगा.


बुधवार को इन सारे सवालों का जवाब मिल गया जब राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की चिट्ठी सामने आई. बिहार बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए भीखू भाई दलसानिया को संगठन महामंत्री और संगठन मंत्री नागेंद्र जी को बिहार और झारखंड प्रदेश का क्षेत्रीय महामंत्री बना दिया गया. इनके साथ-साथ पार्टी ने संतोष पाठक और रिटायर्ड आईएएस उदय कुमार सिंह को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी. जबकि धनंजय गिरी और आशुतोष झा को प्रेस पैनलिस्ट में रखा गया है.


PM मोदी के बेहद खास भीखू भाई को लाया गया बिहार, 'डार्क हॉर्स' दलसानिया को दी गई संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी


आपको बता दें कि भीखू भाई दलसानिया ने बहुत लंबे समय तक पार्टी की सेवा की है और उनकी छाप जबरदस्त प्रतिभा वाले व्यक्ति की है. भीखू भाई दलसानिया को एक सफल रणनीतिकार माना जाता है, जिन्होंने भाजपा के मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों को अपनाया है. हमेशा विवादों से बचने और लो प्रोफाइल पर्सनैलिटी के साथ काम करने वाले दलसानिया ने पिछले दो दशकों में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सफलता में अहम भूमिका थे.


गौरतलब हो कि जब नरेंद्र मोदी गुजरात में मुख्यमंत्री थे, तब साल 2001 में भीखू भाई दलसानिया को गुजरात भाजपा का संगठन का महासचिव नियुक्त किया गया था. पाटीदार समाज से आने वाले भीखू भाई दलसानिया तब से लेकर अब तक गुजरात बीजेपी में अपनी सेवा देते रहे. भले ही भीखू भाई दलसानिया पाटीदार समाज से आते हों लेकिन ये सभी समाजों में लोकप्रिय हैं.



दलसानिया भाजपा के एक नेता हैं, जिनका कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रियों और दिग्गज नेताओं तक हर चीज से सीधा संबंध है. हालांकि गुजरात चुनाव से ठीक पहले इन्हें गुजरात संगठन के महासचिव के पद से हटा दिया गया लेकिन इसकी चर्चा तेज थी कि पार्टी आलाकमान आने वाले दिनों में भीखू भाई उनके राजनीतिक करियर को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगा.


PM मोदी के बेहद खास भीखू भाई को लाया गया बिहार, 'डार्क हॉर्स' दलसानिया को दी गई संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी