ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

PM मोदी आज आयेंगे पटना, विधानसभा में 2 घंटे रहेंगे

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना दौरे पर होंगे प्रधानमंत्री आज शाम पटना पहुंच रहे हैं और 2 घंटे तक पटना में रहने के बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री

PM मोदी आज आयेंगे पटना, विधानसभा में 2 घंटे रहेंगे
Editor
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना दौरे पर होंगे प्रधानमंत्री आज शाम पटना पहुंच रहे हैं और 2 घंटे तक पटना में रहने के बाद वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री को बिहार विधानसभा के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होना है। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री विधानसभा में नवनिर्मित शताब्दी स्मारक स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के पटना दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 12 जुलाई की शाम 5:20 पर विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सीधे बिहार विधान मंडल परिसर के लिए रवाना हो जाएंगे। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे बिहार विधान मंडल परिसर में आयोजित शताब्दी समापन समारोह के दौरान शताब्दी स्मारक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा विधानसभा उद्यान का भी लोकार्पण प्रधानमंत्री को करना है। इस उद्यान में 100 से ज्यादा औषधीय पौधे लगाए गए हैं। नरेंद्र मोदी शताब्दी उद्यान का नामकरण भी करेंगे। प्रधानमंत्री विधानसभा के संग्रहालय और अतिथिशाला का शिलान्यास भी करेंगे। विधानमंडल परिसर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंच तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री शाम 7:05 पर विधानमंडल परिसर से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तकरीबन 7:20 पर पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए वापस लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर राज्य सरकार की तरफ से भी पूरी तैयारी कर ली गई है। विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावे संसदीय कार्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए बिहार के सभी मंत्रियों के अलावे बिहार से आने वाले केंद्रीय मंत्रियों, बिहार के सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों को आमंत्रित किया गया है।