ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

JDU का सपना कैसे होगा पूरा? कांग्रेस बोली.. BJP का साथ छोड़कर ही मंजिल पा सकते हैं नीतीश

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताने वाले जेडीयू नेताओं पर कांग्रेस ने जोरदार निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा है

JDU का सपना कैसे होगा पूरा? कांग्रेस बोली.. BJP का साथ छोड़कर ही मंजिल पा सकते हैं नीतीश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मटेरियल बताने वाले जेडीयू नेताओं पर कांग्रेस ने जोरदार निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा है कि केवल पीएम बनने का सपना देखने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता. उसके लिए योग्यता होनी भी बहुत जरूरी है. जब तक नीतीश कुमार भाजपा के साथ रहकर उनकी हां में हां मिलाते रहेंगे तब तक उनका सपना सपना ही रह जाने वाला है. 


कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि राजनीति में कोई 'मटेरियल' नहीं होता, अगर वाकई में नीतीश कुमार खुद को पीएम मटेरियल मानते हैं तो उन्हें भाजपा और उसकी नीतियों से अलग राह अपना कर राहुल गांधी की तरह पीएम मोदी को चैलेंज करना होगा, उनकी नाकामियों को जनता के सामने उजागर करना होगा. हर बात पर बीजेपी की हां में हां मिलाते रहेंगे तो उनका यह सपना केवल सपना ही रह जाएगा. 


प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि एनडीए में हालात ठीक नहीं हैं, यह इसी बात से पता चलता है कि खुद एनडीए घटक दल में शामिल जेडीयू ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर पा रही है. बार-बार एनडीए में शामिल दल ही कोर्डिनेशन कमेटी बनाने कि बात करते हैं, इससे यह साफ़ जाहिर होता है कि एनडीए में कहीं न कहीं कोआर्डिनेशन की कमी है.