ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

पटना पहुंचते ही BJP पर बरसे तेजस्वी, कहा- हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा बीजेपी ने किया था उन वादों का क्या हुआ?

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज देर शाम पटना पहुंचे। पटना पहुचंने पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। पटना पहु

पटना पहुंचते ही BJP पर बरसे तेजस्वी, कहा- हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा बीजेपी ने किया था उन वादों का क्या हुआ?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज देर शाम पटना पहुंचे। पटना पहुचंने पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव बीजेपी पर जमकर बरसे। कहा कि बीजेपी और उनके नेताओं ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था उन वादों का क्या हुआ?


पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बातचीत की। तेजस्वी ने बताया कि मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर दिल्ली में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से बातचीत हुई है। वहीं गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद जी ने भी आशीर्वाद दिया है। उनसे भी मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। अब सब लोग इस काम में लगेंगे। 


मीडिया ने जब सवाल किया कि मंत्रियों के शपथग्रहण में लालू प्रसाद आएंगे क्या? तब इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि अभी देखते हैं क्या होता है। तेजस्वी से जब यह पूछा गया कि गिरिराज सिंह सहित कई बीजेपी नेता 10 लाख रोजगार देने के वादों को लेकर आपकों घेर रहे हैं सवाल उठा रहे हैं।


इसका भी तेजस्वी ने जवाब दिया कहा कि थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम तो दे रहे है जरा बीजेपी के नेताओं से पूछिए जिन्होंने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था उन वादों का क्या हुआ?