ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना मेट्रों के कामकाज का अचानक जायजा लेने पहुंचे नीतीश- तेजस्वी, अधिकारियों को दिया ये टास्क

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रों का काम काफी तेज गति के साथ चल रहा है। इसको लेकर कई प्रमुख जगहों पर छोटी- छोटी स्टॉक सेंटर बना कर अधिकारी खुद काम का निरिक्षण भी कर रह

पटना मेट्रों के कामकाज का अचानक जायजा लेने पहुंचे नीतीश- तेजस्वी, अधिकारियों को दिया ये टास्क
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रों का काम काफी तेज गति के साथ चल रहा है। इसको लेकर कई प्रमुख जगहों पर छोटी- छोटी स्टॉक सेंटर बना कर अधिकारी खुद काम का निरिक्षण भी कर रहे हैं। वहीं, राजधानी में मुख्य रूप से मोइन-उल-हक स्टेडियम में मेट्रों सेंटर बनाया गया है। इस बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अचानक से जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को बड़ा टास्क भी दिया है। 


सीएम ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि मेट्रो के अंडरग्राउंड काम तेज गति से करें। जब उसका काम तेजी से होगा तो बेहतर होगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो को लेकर एक समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने बताया कि, फिलहाल मलाही  पकड़ी के पास मेट्रो डिपो का काम चल रहा है। इस योजना के लिए ज्‍यादातर फंड जापान से मिलना है। निर्माण कंपनी फंड का इंतजार कर रही है। फंड मिलने के बाद काम में और तेजी आने की उम्‍मीद है। इसको लेकर केंद्र सरकार के तरफ से भी फंड दिया गया है। 


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव , मुख्य सचिव मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, नगर आयुक्तर व दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारीगण मौजूद थे। पटना में मेट्रो रेल के जरिए नया बस पड़ाव से लेकर दानापुर स्‍टेशन तक और बेली रोड के रास्‍ते गांधी मैदान होते हुए पीएमसीएच तक सफर किया जा सकेगा। 


इधर, सीएम ने राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्होंने कहा कि, पटना में पिछले कुछ दिनों से केस बढ़े हैं। राज्य में लगातार पिछले कुछ दिनों से लगातार तीन चार जिलों में मामले आ रहे हैं। जबकि कोरोना को लेकर पूरा अलर्ट है। राज्य में कुछ हफ्ते पहले तक वैक्सीनेशन हो रहा था। अभी कुछ दिनों से वैक्सीनेशन खत्म है।  इसको लेकर केंद्र सरकार से कहा गया है कि वो वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाए। हमारी सरकार 2020 से ही इस पर सक्रिय है। हमलोग निरंतर टेस्ट करा रहे हैं। बिहार में औसत से ज्यादा टेस्ट प्रतिदिन हो रहा है